आधा मार्च बीतने के साथ ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। गुरुवार को मौसम के तेवरों ने तेज धूप संग पसीना छुड़ाया। इसके पहले धूप के ये तेवर बुुधवार को भी देखने को मिले, जब तीखी धूप के चलते पारा 30 डिग्री के करीब जा पहुंचा।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय धूप इतनी तेज रही कि लोग सीधी धूप से बचते रहे। सुबह हल्के गर्म कपड़ों संग नजर आए लोग, लेकिन दोपहर बाद ऊनी कपड़ों से दूरी बना ली।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 29.9 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि न्यूनतम पारा 15.4 डिग्री कम हुआ।
4 of 5
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक सप्ताह के अंत तक राजधानी समेत आसपास के इलाकों में तीखी धूप दिन का अधिकतम तापमान बढ़ाने लगेगी।