लखनऊ पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार देर रात तक चली क्राइम मीटिंग में यूपी 100 सेवा का प्रेजेंटेशन देने आए महिंद्रा कंपनी के लोग कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते रहे और थानेदार उन्हें सुनने के बजाए अपने मोबाइल फोन पर व्यस्त रहे। थानेदारों का यह रवैया देखकर भड़के एसएसपी दीपक कुमार ने सबसे अपना मोबाइल फोन बाहर रखकर आने के आदेश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
मीटिंग
- फोटो : amar ujala
एसएसपी के तेवर देखकर सहमे थानेदारों ने आनन-फानन में मीटिंग हॉल के बाहर अपने फोन रखे। इससे पूर्व ताबड़तोड़ अपराध और पुलिस की कार्यशैली से नाराज एसएसपी ने सबकी जमकर क्लास लगाई।
विज्ञापन
3 of 6
मीटिंग
- फोटो : amar ujala
गुडंबा, माल और नगराम के थाना प्रभारियों को खड़ा करके लंबित मामलों पर लताड़ा। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ी और मलिन बस्तियों के सत्यापन के निर्देश देने के साथ ही महिला संबंधी अपराधों को लेकर विशेष संवेदनशीलता और सतर्कता की ताकीद दी।
4 of 6
मीटिंग
- फोटो : amar ujala
कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर एसएसपी के तेवर सख्त नजर आए। उन्होंने एक-एक करके थानेदारों से उनके इलाके में हुए अपराधों, लंबित वारदातों, अनसुलझे केस, महिला उत्पीड़न, जघन्य वारदातों के बारे में जानकारी ली। केस का खुलासा न होने पर चेतावनी दी।
विज्ञापन
5 of 6
मीटिंग
- फोटो : amar ujala
गुडंबा, माल और नगराम के थाना प्रभारियों को केस लंबित होने पर फटकार लगाई।
एसएसपी ने महिला संबंधी अपराधों पर संवेदनशीलता बरतने और त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता से अपने रवैया सुधारने के लिए भी कहा।