राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर के विवेकखंड दो में घरों में कुकिंग गैस की सप्लाई के लिए आए ग्रीन गैस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का 5850 मीटर प्लास्टिक का पाइप शुक्रवार दोपहर संदिग्ध हालात में जल गया। पाइप की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। (गैस पाइप में लगी आग।)
विज्ञापन
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
2 of 8
पाइपलाइन डालने का ठेका लेने वाली मुंबई की ग्लोबल एसएस कंस्ट्रक्शन फर्म ने साजिश की आशंका जताते हुए गोमतीनगर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया है। उधर, पुलिस फर्म के कर्मचारियों की भूमिका को ही संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
3 of 8
फर्म के मालिक राकेश शर्मा हैं। कर्मचारी वीके तिवारी ने बताया कि फर्म को एक सप्ताह में विवेकखंड एक, दो, तीन व चार में पाइप बिछाने का काम पूरा करना था। बृहस्पतिवार को कानपुर रोड स्थित गोदाम से 78 बंडल पाइप यहां टैंक पार्क में रखवा दिए गए थे। शुक्रवार को खोदाई करके पाइप डालने का काम शुरू होना था।
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
4 of 8
दोपहर करीब दो बजे खोदाई करके आए लेबर खाना खा रहे थे तभी पाइप के बंडलों में आग लग गई। जानकारी पाकर वीके तिवारी व अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे। मॉडर्न कंट्रोलरूम से सूचना पाकर गोमतीनगर फायर स्टेशन की एक दमकल मौके पर पहुंची और लपटों पर काबू पाया। आग से पार्क के तीन-चार हरे पेड़ भी झुलस गए हैं।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
5 of 8
तिवारी का कहना है कि 78 बंडल में प्रति बंडल 75 मीटर पाइप था जो पूरी तरह से नष्ट हो गया है। उन्होंने पाइप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने या किसी अन्य तरीके से इन्हें जलाने की आशंका जताते हुए तहरीर दे दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आग कर्मचारियों की लापरवाही से लगी है या फिर किसी षड्यंत्र के तहत लगाई गई है। (आग बुझाते दमकल कर्मी।)
विज्ञापन
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
6 of 8
प्लास्टिक जलने से दमघोटू हुआ माहौल हजारों मीटर प्लास्टिक का पाइप जलने से विवेकखंड दो में कुछ देर के लिए माहौल दमघोटू हो गया। लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। बच्चों व बुजुर्गों का हाल बुरा हो गया।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
7 of 8
खांसने से कई लोगों का गला छिल गया। करीब एक घंटे तक धुआं इलाके में छाया रहा। शाम को मौसम सर्द होने पर बुजुर्गों और बच्चों की समस्या और बढ़ गई। लोगों को चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ी।
आग का गोला बनी कुकिंग गैस पाइप, लोग बेहाल, तस्वीरें
8 of 8
आखिर आग लगी कैसे पाइप में आग लगी कैसे? इस सवाल ने सबको उलझाए रखा। जहां पाइप रखे थे, उसके ऊपर बिजली के तार भी नहीं थे। इससे शॉर्ट सर्किट के बाद नीचे गिरी चिन्गारी से आग लगने की आशंका पैदा नहीं होती। पाइप इतने मजबूत थे कि बीड़ी या अन्य किसी प्रकार की आग से नहीं जलाए जा सकते थे। ऐसे में पुलिस का यही मानना है कि आग किसी ने जानबूझकर लगाई है।