युवा कांग्रेसियों ने केंद्र में मोदी सरकार का एक साल पूरा होने पर एनडीए सरकार पर जमकर तंज कसे और प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के युवा नेताओं ने रीता बहुगुणा जोशी के नेतृत्व में माल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय से बापू भवन पर मार्च किया। कांग्रेसियों का आरोप था कि मोदी सरकार में महंगाई बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट गई है। कांग्रेस के युवा नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मार्च के दौरान युवा कांग्रेसी।