यूपी में नोटबंदी पर मोदी सरकार को घेरने की मुहिम में कांग्रेस बेदम हो गई। उसे किसी अन्य दल का समर्थन प्रदर्शन में नहीं मिला।
विज्ञापन
2 of 8
सोमवार को भारत बंद का ऐलान होने के बावजूद व्यापारियों ने दुकानें खोली। प्रदेश के हर जिले में सुबह से ही हर रोज की तरह दुकानें खुलीं।
विज्ञापन
3 of 8
वहीं, राजधानी लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज गांधी प्रतिमा से शहीद स्मारक तक मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया।
4 of 8
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से ये फैसला वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन
5 of 8
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता।
विज्ञापन
6 of 8
प्रदर्शन में प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मंडल प्रभारी गणेश शंकर पांडेय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, शहर अध्यक्ष बोधलाल शुक्ला व सेवादल के मुख्य संगठक प्रमोद पांडेय भी इस मौके पर बोले। पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, सत्यदेव त्रिपाठी, मुकेश सिंह चौहान, फजले मसूद, वीरेंद्र मदान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
7 of 8
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर संसद सत्र चलने के कारण इस प्रदर्शन में शामिल न हो सके।