फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमने भी जवानों की मौत का बदला लिया पर ढिंढोरा कभी नहीं पीटा: गुलाम नबी आजाद

Sat, 03 Jun 2017 06:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने पाकिस्तान को लेकर सरकार के रवैये की निंदा की। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में पाकिस्तान को इतना ऑनर कभी नहीं दिया गया, जितना की एनडीए में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि यूपीए देश की सुरक्षा खतरे में है। जवानों के सिर काटे जा रहे हैं। हमारे जवान शहीद होते हैं। हमने भी अपने जवानों की मौत का बदला लिया लेकिन कभी भी इतना ढिंढोरा नहीं पीटा, जितना मोदी सरकार कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के तीन साल पूरे होने पर हम लोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जा रहे हैं लोगों से बात कर रहे हैं। ये सरकार पूरी तरह असफल साबित हो रही है। उन्होंने मीडिया पर भी सवाल उठाए और कहा कि कुछ मीडिया चैनल सरकार के इशारे पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जितने फीते काटे हैं। वो सारे काम यूपीए सरकार में शुरू हुए हैं। असम में बने पुल का निर्माण यूपीए के शासन में शुरू हुआ था। वर्तमान एनडीए सरकार पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें