फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंपो की किच-किच और ट्रैफिक से मिलेगी निजात, मेट्रो में फरवरी से इस रूट पर कर सकेंगे सवारी

Sat, 29 Dec 2018 12:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 12
- फोटो : amar ujala
इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय रूट पर मेट्रो दौड़ पड़ी। चारबाग में केकेसी से लेकर हजरतगंज में केडी सिंह स्टेडियम तक मेट्रो सुरंग में दौड़ी। इसके बाद परिवर्तन चौक से होते हुए गोमती नदी पर बने स्पेशल स्पैन पर पहुंचीं। हालांकि यह लोड टेस्ट है, जो तीन दिन चलेगा। इसी के साथ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने उम्मीद जताई है कि फरवरी में चारबाग से मुंशीपुलिया तक मेट्रो का कॉमर्शियल रन शुरू हो जाएगा। इसके लिए मेट्रो के एलीवेटेड ट्रैक पर लोड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 12
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
 चारबाग से मुंशीपुलिया के रूट के बीच गोमती नदी भी है, जिस पर स्पेशल स्पैन बनाया गया है। उसकी मजबूती को विशेष तौर पर जांचा जा रहा है। शुक्रवार सुबह चारबाग से चलीं अप और डाउन की दो ट्रेनों में बालू की तीन-तीन हजार बोरियां लाद कर लोड टेस्ट शुरू किया गया।
विज्ञापन

3 of 12
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
दोनों ट्रेनें गोमती नदी पर बने स्पेशल स्पैन पर खड़ी कर दी गई हैं और यहां 24 घंटे खड़ी रहेंगी। उसके बाद निशातगंज रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर बने स्पेशल स्पैन पर भी दोनों ट्रेन लोड टेस्ट को 24 घंटे खड़ी की जाएंगी।

4 of 12
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक करीब आठ किलोमीटर लंबे रूट पर मेट्रो एक साल पहले शुरू हो चुकी है। अब मेट्रो टांसपोर्ट नगर से आगे अमौसी एयरपोर्ट तक भी जाएगी। उसके लिए अमौसी तक नया ट्रैक बनाया गया है और चारबाग से आगे मुंशीपुलिया तक नया ट्रैक बनाया गया। इस रूट में चारबाग में केकेसी से लेकर हजरतगंज में केडी सिंह स्टेडियम तक का रूट अंडरग्राउंड है। उसके बाद आगे मुंशीपुलिया तक का रूट एलीवेटेड है।
विज्ञापन

5 of 12
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
पूजन-हवन के बाद ट्रैक पर उतारी गई
चारबाग मेट्रो स्टेशन पर तड़के चार बजे ही रौनक सी थी, एक तरफ हवन पूजन तो दूसरी ओर मेट्रो को लोड टेस्ट के लिए रवाना करने की तैयारी। पूजा के बाद ट्रेन को रैंप के जरिए केकेसी के पास भूमिगत ट्रैक पर उतारा गया। यहां से तीन भूमिगत स्टेशनों को पार करते हुए मेट्रो केडी सिंह स्टेडियम के पास एलीवेटेड ट्रैक पर पहुंची। पहले एक ट्रेन आईटी तक गई फिर वहां से वापस लाकर उसे गोमती नदी पर बने स्पेशन स्पैन पर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद दूसरी ट्रेन को दूसरे ट्रैक पर लाकर खड़ा किया गया।
विज्ञापन

6 of 12
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
48 घंटे का ट्रायल 
मेट्रो की सीपीआरओ बेलानी का कहना है गोमती नदी पर बने स्पैन लोड टेस्ट को दोनों ट्रेनें 24 घंटे खड़ी रहेंगी। उसके बाद इन्हें  निशातंगज स्पेशल स्पैन पर 24 घंटे के लिए खड़ा किया जाएगा। 
 
विज्ञापन

7 of 12
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
अब रेल संरक्षा जांच बाकी
मेट्रो टीम तय समय से पहले प्रोजेक्ट को पूरा करने की कोशिश कर रही है। पूरी उम्मीद है कि फरवरी में शहरवासी अमौसी से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सफर कर सकेंगे। लोड टेस्ट के बाद रेल संरक्षा की हरी झंडी मिलते ही कॉमर्शियल रन शुरू होगा।- कुमार केशव, एमडी, मेट्रो
 

8 of 12
प्रमोद चतुर्वेदी - फोटो : amar ujala
साकार हो रहा सपना 
भले ही यह ट्रेन का लोड टेस्ट हो, लेकिन सामने ट्रैक पर ट्रेन को देख यही महसूस हो रहा है कि ट्रेन चल रही है। लखनऊ वालों के लिए एक सपना सा साकार हो रहा है। - प्रमोद चतुर्वेदी

9 of 12
राजकुमार - फोटो : amar ujala
अब तो बस बैठना बाकी
मेट्रो ने जिस तेजी से चारबाग से आगे काम किया है, इससे लग रहा है कि जल्द ही नए रूट पर भी मेट्रो से सफर करने को मिलेगा। अब बस बैठना बाकी है। - राजकुमार

10 of 12
नीलम सिंह - फोटो : amar ujala
एलयू तक सफर आसान
चारबाग से आगे मेट्रो चलने पर टैंपो की किच-किच और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय तक आना-जाना आसान हो जाएगा। मेट्रो से सफर का अलग मजा है। - नीलम सिंह

11 of 12
आशू कुमार - फोटो : amar ujala
अब तो मेट्रो से चलना होगा बेहतर 
अभी चारबाग तक मेट्रो होने से कई बार आईटी तक आने को टैंपो या अपनी बाइक से आना बेहतर लगता था मगर अब मेट्रो सामने ट्रैक पर आ गई है। अब सफर आसान होगा। - आशू कुमार
विज्ञापन

12 of 12
विशाल कुमार - फोटो : amar ujala
सच में स्मार्ट हो रहा शहर
अब लग रहा है कि अपना शहर सच में स्मार्ट हो रहा है। मेट्रो से अमौसी से मुंशीपुलिया तक सफर होगा। मेट्रो की सुविधा से प्रदूषण और जाम से राहत के साथ समय भी बचेगा। कम  से कम समय पर गंतव्य पर पहुंचेंगे। - विशाल कुमार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें