फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने घोषित किए 9 और प्रत्याशियों के नाम, देखें यहां

Sun, 05 Feb 2017 02:56 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
कांग्रेस ने व‌िधानसभा चुनाव के ल‌िए 9 प्रत्याश‌ियों के नाम घोष‌ित क‌िए हैं। इस सूची में पूर्वांचल की कई सीटें शाम‌िल हैं। कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को 29 और प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। इसमें छह वर्तमान विधायक और चार पूर्व सांसदों को ट‌िकट द‌िया गया है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने सपा के साथ गठबंधन के चलते बुधवार को तीसरे चरण की तीन सीटों से नाम वापस ले लिए थे। इनमें लखनऊ की मोहनलालगंज, कानपुर की आर्यनगर व सीतापुर की हरगांव सीट शामिल है।

जबकि लखनऊ मध्य व बाराबंकी की जैदपुर सीट ऐसी है जिसमें कांग्रेस व सपा उम्मीदवार आमने-सामने हैं। इन दोनों सीटों पर सपा व कांग्रेस से पर्चा भरने वालों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन


गठबंधन में कांग्रेस को सपा से 105 सीटें मिली हैं। लेकिन कई सीटों पर अब भी विवाद सुलझा नहीं है। इस कारण दोनों पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं।

गठबंधन धर्म को निभाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कानपुर की आर्यनगर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल का नामांकन वापस करवा दिया।
विज्ञापन

इन्हें ‌म‌िला ट‌िकट

कांग्रेस ल‌िस्ट
कांग्रेस के प्रत्याशी
कादीपुर से अंगद चौधरी
बिश्वानाथगंज से संजय पांडेय
मनकापुर से कमला सिसोदिया
महाराजगंज से अलोक प्रसाद
कैंपियरगंज से ‌च‌िंता यादव
मुंगरा बादशाहपुर से अजय शंकर दुबे
मोहम्मदाबाद से जनक कुशवाहा
वाराणसी उत्तर से समद अंसारी
दुद्धी से अनिल गोंड को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें