फैजाबाद में कन्या जूनियर हाईस्कूल के जर्जर भवन की छत स्कूल खुलने के कुछ ही ‌मिनट पहले गिर गई। देखें तस्वीरें... रीडगंज इलाके में कन्या जूनियर हाईस्कूल की छत स्कूल खुलने के महज आधे घंटे पहले गिर गई। ये जर्जर स्कूल नगर कोतवाली के बगल में स्थिति है। स्कूल के एक क्लासरूम और एक बरामदे की छत सोमवार सुबह ढह गई। छत गिरने से क्लासरूम में रखा फर्नीचर टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त क्लास नहीं चल रही थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि शिक्षा विभाग ने भवन को निष्प्रयोज्य होने की बात कही है, मगर सवाल उठता है कि फिर वहां दफ्तर क्यों चल रहा था?