फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर पहुंचे सीएम को लोगों ने घेरा, बोले- साहब, हमको हमारा लाल लौटा दो

Fri, 27 Apr 2018 02:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
कुशीनगर हादसा
कुशीनगर हादसे में 13 बच्चों की मौत से चारों ओर चीख-पुकार मची है। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक लोगों का मजमा लगा है।
विज्ञापन

2 of 8
कुशीनगर हादसा
सीएम योगी के मौके पर पहुंचते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों ग्रामीणों ने नारेबाजी और प्रदर्शन कर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई और मानवरहित रेलवे फाटक पर गेट मैन के तैनाती की भी मांग की।
विज्ञापन

3 of 8
कुशीनगर हादसा
अस्पताल में भर्ती घायलों से मिलने के बाद सीएम ने लोगों को ढांढस बंधाया, उन्हें कार्रवाई का आश्वासन भी दिया लेकिन ग्रामीणों का गुस्सा थम नहीं रहा।

4 of 8
कुशीनगर हादसा
सीएम ने कहा कि प्रथम जानकारी में ये पता चला है कि वैन के ड्राइवर ने ईयरफोन लगा रखा था लेकिन फिर भी मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी सामने आएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
कुशीनगर हादसा
रेलवे की लापरवाही का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि हादसे के चार घंटे बाद रेवले का चिकित्सा कोच मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 8
कुशीनगर हादसा
सीएम ने कहा कि रेलवे फाटक के बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी बात की गई है, जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
कुशीनगर हादसा
हादसे के बाद सीएम के आश्वासन के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।
विज्ञापन

8 of 8
कुशीनगर हादसा
रेल के गार्ड ने बताया कि टक्कर के वक्त ट्रेन की रफ्तार करीब 90 किमी प्रति घंटा थी। टक्कर के बाद वैन करीब 100 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि जब पीछे देखा तो वैन किनारे पड़ी थी और उससे धुआं निकल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें