मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बद्रीनाथ समेत उत्तराखंड के सभी प्रमुख तीर्थस्थलों पर यूपी भवन बनाए जाएंगे। इनमें लोगों को ठहरने व रहने की अच्छी व्यवस्थाएं मिल सकेंगी। इसके लिए वहां के मुख्यमंत्री से बात हो चुकी है।
विज्ञापन
2 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यूपी में बसे उत्तराखंड के लोगों को अपनी जड़ों से न कटने का आह्वान किया। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया। सीएम पर्वतीय महापरिषद की ओर से गोमती के किनारे आयोजित उत्तरायणी कौथिग में मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
3 of 10
डेमो
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, यूपी और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह मुद्दा मेरे सामने रखा। मैंने उनसे कहा कि झगड़ा राजनीति कराती है।
4 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
अब प्रस्ताव बनाकर ले आइए, वही हो जाएगा। समझौते का फॉर्मूला जब सुप्रीम कोर्ट में रखा गया तो उसने भी उसकी तारीफ की। योगी ने कहा कि आज भी उत्तराखंड के शहरों में प्रदूषण बहुत कम है। वहां सुविधाएं भी बढ़ी हैं, पर अफसोस इस बात का है कि उत्तराखंड के लोग अपने गांवों से पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी पहाड़ के गांवों का आबाद रहना बहुत जरूरी है। उन्होंने उत्तरायणी कौथिग में मौजूद लोगों से आह्वान किया कि वे हर साल कुछ समय अपने पहाड़ पर जरूर बिताया करें।
विज्ञापन
6 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों को वेलनेस सेंटर के रूप में विकसित करने का सुझाव भी दिया। हेल्थ टूरिज्म विकसित करके वहां रोजगार के अवसर काफी बढ़ाए जा सकते हैं, जिससे पलायन की भी मजबूरी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
7 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
सीएम ने कहा कि मेले में राजनेताओं को तो बुलाया जा रहा है, पर उत्तराखंड के कलाकारों को नहीं बुलाया जा रहा। ऐसे मंचों पर नवोदित कलाकारों को स्थान देना चाहिए। यूपी महोत्सव आयोजित करके वे लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। सीएम ने उत्तराखंड की जागर प्रथा की तारीफ करते हुए कहा कि उसे अक्षुण्ण रखने की आवश्यकता है।
8 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने उत्तराखंड की परंपराओं का गोरखपुर पीठ से संबंध के बारे में भी जानकारी दी। कहा, आगे से जब भी कौथिग आयोजन में स्मृति चिह्न दिए जाएं तो वे केदारनाथ, बद्रीनाथ या अन्य किसी स्थान से संबंधित होने चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकभवन के सामने पूर्व केंद्रीय मंत्री गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति के ऊपर छत बनाने का सुझाव दिया गया है, जिस पर सरकार अमल करेगी।
9 of 10
उत्तरायणी मेला
- फोटो : अमर उजाला
सीएम के मेले में आने का क्रेज था तो सीएम सिक्योरिटी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई बार सीएम सिक्योरिटी का घेरा भी टूटा। उनके मंच पर चढ़ने के साथ ही दर्शक दीर्घा में बैठे शख्स ने खुद को पदाधिकारी बताते हुए मंच पर जा चढ़ा। सुरक्षाकर्मी जब तक रोकते वो पीछे तक जा पहुंचा।
इसके बाद टीम ने सख्ती दिखाई तो आयोजकों के ही प्रमुख सदस्य को नीचे उतार दिया। सीएम जब नीचे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देख रहे तो अगली पंक्तियों में बैठी महिलाएं और लोग उनके साथ सेल्फी लेने को उमड़ते रहे। बाद में महिला सुरक्षाकर्मियों ने आनन-फानन में सबको वहां से दूर किया।