फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी के बुलाते ही दौड़ पड़ती हैं गौरी और गायत्री, झूम उठते हैं नंदू-शंभू

Wed, 06 Jun 2018 12:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाइफस्टाइल तो आमतौर पर सभी जानते हैं लेकिन उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें आप नहीं जानते होंगे। योगी को कुछ चीजों से इतना लगाव है कि गोरखपुर पहुंचते ही वह अपनी व्यस्ततम दिनचर्या से भी इनके लिए वक्त निकाल ही लेते हैं, फिर चाहे वह गंगा या गायत्री हों, अंगद-हनुमान हों या फिर कालू हों।
विज्ञापन

2 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर निवासी एक शुभचिंतक व उन्हें बेहद करीब से जानने वाले एक सज्जन बताते हैं कि 'सादा जीवन उच्च विचार' पर ही योगी जी की दिनचर्या टिकी है। ईमानदारी ही उनकी पूंजी है। वे भ्रष्ट व्यक्ति को पसंद नहीं करते फिर चाहे वह कितना ही सगा क्यों न हो। तेज-तर्रार से दिखने वाले योगी स्वभाव से बेहद विनम्र और संवेदनशील भी हैं। उन्होंने आगे जो बताया.. वह पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
योगी जी को बच्चों से बहुत प्रेम है। वे कहीं भी जाएं और अगर उन्हें कोई बच्चा मिल जाए तो बिना पुचकारे वह नहीं रह पाते। ये भी पता चला कि अगर योगी जी कहीं बच्चों के लिए ही खास किसी गांव में गए तो टॉफी जरूर लेकर जाते हैं। गोरखनाथ मंदिर में भी टॉफियां रखी रहती हैं। जब भी योगी जी यहां आते हैं, तो मंदिर आए बच्चों को टॉफी जरूर देते हैं।

4 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
इसके बाद सीएम योगी को गौ सेवा बहुत प्रिय है। गोरखपुर में इनकी गोशाला है, जहां देसी नस्ल की 500 गायें हैं। सभी के नाम रखे गए हैं। योगी जी जैसे ही यहां पहुंचकर गायों के नाम गंगा, गायत्री, गौरी, सरस्वती, राधा, छोटी आदि लेकर पुकारते हैं, सभी उन्हें आकर घेर लेती हैं।
विज्ञापन

5 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
गौशाला में कई सांड भी हैं। इनमें से नंदू और शंभू योगी जी को बहुत प्रिय हैं। वे भी नाम लेते ही पहुंच जाते हैं और झूमते हुए योगी से ऐसे लिपट जाते हैं मानो कई दिनों से उनका इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
सीएम योगी के पास एक पालतू कुत्ता भी है, जिसका नाम कालू है। गोरखपुर पहुंचते ही वह इनकी गोद में आकर बैठ जाता है।
विज्ञापन

7 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
यही नहीं, अंगद और हनुमान भी इनके बुलाने पर आ जाते थे। जी हां, ये दो बंदर थे, जो गोरखनाथ मंदिर के आसपास ही रहते थे। योगी जी के बुलाने पर वे आकर बैठ जाते थे। फिलहाल, आजकल ये दो बंदर दिखाई नहीं पड़ रहे।  
विज्ञापन

8 of 8
cm yogi birthday - फोटो : amar ujala
सख्त दिखने वाले सीएम योगी हंसी मजाक भी खूब करते हैं। जब कभी वे अपने मित्रों या फिर कामकाज से इतर बैठे होते हैं तो हंसी मजाक भी करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें