फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी ने दिलाया भरोसा तो कश्मीरी छात्र-छात्राओं ने की खुलकर बात, देखें तस्वीरें

Sat, 28 Sep 2019 04:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कश्मीरी छात्र-छात्राओं को सुविधा और सुरक्षा मुहैया कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सीएम ने कहा कि हम एक दूसरे से संवाद कर उनके अनुभव को शेयर करके बहुत कुछ सीख सकते हैं। अगर कश्मीरी छात्रों की स्कॉलरशिप और फीस को लेकर कोई भी दिक्कत आती है तो राज्य सरकार इसकी व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

2 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने ये बातें शनिवार को अपने सरकारी आवास पर कश्मीरी छात्र-छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करने के दौरान कहीं। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे करीब 65 छात्र-छात्राओं के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बातचीत की। 
विज्ञापन

3 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि कश्मीरी छात्र-छात्राओं के लिए राज्य में मेरी भूमिका एक गार्जियन के रूप में है। इसलिए बच्चे अपनी बातों को बिना किसी संकोच के रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रुप डिस्कशन से हमेशा अच्छे परिणाम आते हैं। समय-समय पर बच्चों और स्थानीय प्रशासन के बीच संवाद होना चाहिए, ताकि बच्चों से जुड़ी स्थानीय समस्याओं का समाधान हो सके।

4 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर कोई कश्मीरी छात्र पढ़ाई के साथ नौकरी करना चाहता है तो उसकी सुरक्षा और उसे रोजगार दिलाने की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। कॉलेज प्लेसमेंट में भी छात्रों की मदद करने का सीएम ने आश्वासन दिया। उन्होंने बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिये।
विज्ञापन

5 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने संवाद के दौरान छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अनुच्छेद- 370 हटने से जम्मू-कश्मीर के विकास में तेजी आएगी। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव वहां के लोगों पर नहीं पड़ेगा। 
विज्ञापन

6 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम ने बच्चों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आज हो रहे संवाद में जो भी बात या समस्या निकलेगी, उसे हम दूर करने का प्रयास करेंगे। सबसे जरूरी है संवाद होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि मेरे साथ जो भी बात आप कर रहे हैं, वह गोपनीय रहेगी और संवाद के द्वारा हम अच्छा माहौल बना सकते हैं।
 
विज्ञापन

7 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक माहौल में संवाद सबसे अधिक जरूरी है। लोकतंत्र का मतलब सबका विकास है। बेहतर कल के लिए आज यह प्रयास किया जा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर स्थित शिक्षण संस्थनों में छात्र पढ़ रहे हैं। उनके साथ समय-समय पर संवाद करुंगा और उनकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करूंगा। 
 

8 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आप पढ़ाई कर रहे हैं, कल आप प्रशासनिक नौकरी के लिए भी उत्तर प्रदेश आ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उत्तर प्रदेश को आप जानें। 
विज्ञापन

9 of 9
बड़ें इमामबाड़ें की सैर करते कश्मीरी छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने छात्रों को उत्तर प्रदेश में ढाई साल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों की भी जानकारी दी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की बदली हुई तस्वीर को भी छात्रों के सामने रखा। वहीं पर्यटन विभाग द्वारा कश्मीरी छात्र-छात्राओं को लखनऊ में कई पर्य़टक स्थलों का भ्रमण भी करवाया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें