फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: हम सब ने ठाना है स्वच्छ अयोध्या बनाना है ....के नारों के बीच सीएम ने लगाई झाड़ृ, उठाया कूड़ा, Pics

Sun, 14 Jan 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नवेटवर्क, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या में स्वच्छता अभियान के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्वच्छ तीर्थ अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए आई नगर निगम की सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद लता चौक पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान हम सब ने ठाना है स्वच्छ अयोध्या बनाना है... के नारे लगते रहे।

उन्होंने न सिर्फ झाड़ू लगाई बल्कि अपने हाथ से कूड़ा करकट उठाकर डस्टबिन में डाला और अयोध्या के लिए स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में जनता अवध इंटर कॉलेज, शिवदयाल जायसवाल इंटर कॉलेज, महाराजा इंटर कॉलेज और महाराजा पब्लिक स्कूल के 400 बच्चे भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी ने स्कूली बच्चों और सफाईकर्मियों से भी बात की और उनसे कहा कि अयोध्या को साफसुथरा बनाने में आप सबको आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी।

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे।


विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से के सभी तीर्थों को साफ रखने की अपील की थी और खुद भी पंचवटी में साफसफाई की थी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी ने हरी झंडी दिखाकर सफाई गाड़ियों को रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
सफाई अभियान में अयोध्या के महापौर सहित भाजपा सांसद भी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें