यूपी के विधानमंडल सत्र की शुरूआत हंगामेदार रही। (हंगामे की यही तस्वीर मुख्यमंत्री अखिलेश ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की।) संयुक्त अधिवेशन में शुक्रवार को अभिभाषण के दौरान भाजपा को छोड़ विपक्षी दलों ने हंगामा किया। 'राज्यपाल वापस जाओ' और सरकार विरोधी नारे लगाए। राज्यपाल पूरा अभिभाषण भी नहीं पढ़ पाए बाद में सीएम अखिलेश ने इसकी तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की।