मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को शहरवासियों को कई बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। शिलान्यास और लोकार्पण के मेगा कार्यक्रम में करीब 3500 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट लखनऊ को मिले।
विज्ञापन
2 of 11
सीजी सिटी
- फोटो : amar ujala
इनसे जहां खेलों की सुविधाएं बेहतर होंगी, वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिहाज से भी लखनऊ को मजबूती मिलेगी। यह सुविधाएं सीजी सिटी, जेपीएनआईसी, एसजीपीजीआई, किसान बाजार विभूतिखंड में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में मिलीं।
योजना : स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, जेपीएनआईसी
फायदा : जयप्रकाश नारायन इंटनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) के लोकार्पण के साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में सुविधाएं शुरू हो जाएंगी। यहां एलडीए ने ऑल वेदर स्विमिंग पूल (ओलंपिक साइज), डाइविंग पूल, किड्स पूल, लॉन टेनिस कोर्ट, मल्टीपर्पज कोर्ट का निर्माण पूरा कर लिया है। इन सुविधाओं का उपयोग खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में किया जा सकेगा।
लागत : 850 करोड़ रुपये
4 of 11
क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : amar ujala
योजना : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
फायदा : सीजी सिटी में ही बन रहे 50,000 सीट की क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार है। यहां 7-10 दिसंबर के बीच रणजी ट्रॉफी मैच भी हो चुका है। दर्शक दीर्घा में कवर, इलेक्ट्रॉनिक स्कोर बोर्ड, खिलाड़ियों के लिए साउथ पवेलियन का काम पूरा हो चुका है। यहां मार्च में निजी कंपनी द्वारा आईपीएल मैच कराए जाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट में मैदान और नौ विकेट का निर्माण पहले ही हो चुका है।
लागत : 500 करोड़ रुपये
विज्ञापन
5 of 11
हॉकी
- फोटो : demo pic
योजना : पद्मश्री मो. शाहिद हॉकी स्टेडियम, विजयंतखंड
फायदा : हॉकी के खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम तैयार किया गया। यहां खिलाड़ियों को एस्ट्रो टर्फ जैसी अंतरराष्ट्रीय सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनका खेल निखर सके। इसका निर्माण राजकीय निर्माण निगम ने कराया है। गोमतीनगर के विजयंतखंड में काम पूरा हो चुका है। लोकार्पण के बाद यहां मैच खेले जाएंगे।
लागत : 23.5 करोड़ रुपये
विज्ञापन
6 of 11
शान-ए-अवध
- फोटो : demo pic
योजना : शान-ए-अवध
फायदा : सीजी सिटी में दिल्ली के कनाट प्लेस की तर्ज पर बन रहे शान-ए-अवध का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे। शान-ए-अवध का निर्माण अगले दो साल में पूरा किया जाना है। 100 करोड़ रुपये काम शुरू करने के लिए एलडीए को अब तक मिल चुके हैं। यह इमारत चार मंजिला बनाई जाएगी, जिसमें शॉपिंग के अलावा छह स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स, एंबीथिएटर, फूड कोर्ट भी होगा।
लागत : 750 करोड़ रुपये
विज्ञापन
7 of 11
कैंसर इंस्टीट्यूट
- फोटो : amar ujala
योजना : कैंसर इंस्टीट्यूट
फायदा : 100 एकड़ में तैयार कैंसर इंस्टीट्यूट में विश्व के बेहतरीतन संस्थानों जैसी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। एक दिसंबर से इसकी ओपीडी शुरू हो गई। अब इसका औपचारिक उद्घाटन होना है। दो चरणों में इसे एक हजार बेड की क्षमता का बनाया जाएगा। कैंसर रोेगियों के लिए राजधानी में विश्व स्तरीय कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू होने से सबसे बड़ी राहत ब्लड कैंसर के मरीजों को मिलेगी। इसके अलावा हेड एंड नेक, ओरल, ब्रेस्ट, लंग (फेफड़ा), ब्रेन (मस्तिष्क) के कैंसर, मेडिकल आंकोलॉजी डिसीज मैनेजमेंट, पीडियाट्रिक कैंसर मैनेजमेंट, न्यूक्लियर मेडिसिन, कैंसर जेनेटिक्स के इलाज के साथ ही शोध के लिए रिसर्च सेंटर भी खुलेगा।
लागत : 854.51 करोड़ रुपये
8 of 11
लोहिया इंस्टीट्यूट
- फोटो : amar ujala
योजना : न्यू हॉस्पिटल, लोहिया इंस्टीट्यूट, शहीद पथ
फायदा : शहीद पथ पर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के 200 बेड के बाल महिला चिकित्सालय में पीडियाट्रिक सर्जरी, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोगों का इलाज होगा। पहले ये अस्पताल स्वास्थ्य विभाग का था, लेकिन बाद में एमबीबीएस की पढ़ाई के चलते स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के तहत इसे लोहिया इंस्टीट्यूट को दे दिया गया। इलाज के साथ चिकित्सा शिक्षा का कार्य भी होगा। इसके अलावा यहां 500 बेड का अस्पताल भी बनाया जाना है। इसका शिलान्यास भी मुख्यमंत्री करेंगे।
लागत : 1030 करोड़ रुपये
9 of 11
बस अड्डा
- फोटो : amar ujala
योजना : कैसरबाग बस अड्डा
फायदा : एयरपोर्ट की तर्ज पर देश के पहले एसी बस अड्डे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां यात्री कार से सीधे पोर्टिको में उतरेंगे और बस का टिकट लेकर ही दाखिल हो पाएंगे। यह बस अड्डा महज चार महीने में बनकर तैयार हुआ है। इसके अलावा यहां फूड कोर्ट, एसी वेटिंग हॉल जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
लागत : 10 करोड़ रुपये
10 of 11
एसजीपीजीआई
- फोटो : amar ujala
योजना : एसजीपीजीआई की नई ओपीडी
फायदा : सात मंजिला नई ओपीडी से मरीजों को राहत मिलेगी। 29 साल पुराने एसजीपीजीआई में मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। पुरानी ओपीडी में मरीजों की भीड़ से निपटने में यह कारगर साबित होगी। नई ओपीडी से मरीजों के बैैठने, मरीजों के लेटने और लाइन लगने की दिक्कत से छुटकारा मिल जाएगा। यहां फूड कोर्ट भी होगा। साथ ही एटीएम, मोबाइल चार्जर जैसी अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। यहां एक हाईटेक लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम का भी शिलान्यास किया जाएगा।
लागत : 350 करोड़ रुपये
योजना : किसान बाजार, विभूतिखंड
फायदा : किसानों को सीधे ग्राहक उपलब्ध कराने और बेहतर मंडी दरों पर उनके उत्पादन की कीमत दिलाने के लिए किसान बाजार बनाया गया है। यहां जिले भर से आने वाले किसानों की सहूलियत के लिए मंडी के अधिकारी मौजूद रहेंगे। किसान अपनी जरूरत का सामान भी यहां की दुकानों से कम कीमत पर खरीद सकेंगे।
लागत : 250 करोड़ रुपये