मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बेमौसम बारिश और ओलों से फसलों की बर्बादी के कारण आत्महत्या करने व हार्टअटैक से जान गंवाने वाले किसानों के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता दी। इस दौरान किसी ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया तो किसी ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए उनके सिर पर हाथ रखा।
विज्ञापन
अखिलेश के साथ मंच पर ये क्या-क्या हुआ!
2 of 6
अखिलेश ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में ऐसे 51 किसानों के परिवारीजनों को 7-7 लाख रुपये के चेक सौंपे।
विज्ञापन
अखिलेश के साथ मंच पर ये क्या-क्या हुआ!
3 of 6
बांदा के 18, मैनपुरी के नौ, महोबा के आठ, मुजफ्फरनगर व बदायूं के 5-5, हमीरपुर के तीन, संभल के दो व प्रतापगढ़ के एक किसान के परिवारीजनों को ये चेक मिले। प्रदेश में ऐसी असामयिक मौत वाले 89 किसानों के परिवारीजनों को सहायता मिलेगी।
अखिलेश के साथ मंच पर ये क्या-क्या हुआ!
4 of 6
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा को सूबे में ज्यादा वोट और सीटें मिली हैं, ऐसे में उनकी सरकार को किसानों की हमसे ज्यादा मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
अखिलेश के साथ मंच पर ये क्या-क्या हुआ!
5 of 6
यहां सीएम से सवाल हुआ कि भाजपा के मंत्री और नेता तो हजारों करोड़ रुपये देने की बात कर रहे हैं। सीएम ने पलटकर सवाल किया कि कहां दे दिया? किस जेब में डाल दिया? आज तो हम सदरी भी पहन कर नहीं आए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दिन पहले मथुरा में फिर बारिश हुई है और ओले गिरे हैं। खेत खाली होने की वजह से बारिश-ओलों से फसलों को तो नुकसान नहीं हुआ लेकिन कुछ लोगों की मौत की सूचना आई है। सरकार उनके आश्रितों को हरसंभव मदद देगी।