फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Defence expo: यादगार पल देने वाले रक्षा उपकरणों की विदाई शुरू, रात में ही वापस ले जाने की ये है वजह

Tue, 11 Feb 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
डिफेंस एक्सपो के दौरान लखनऊ को पांच दिन तक अपने पराक्रम से गर्व के अविस्मरणीय पल देने वाले टैंक, मिसाइलों व अन्य सैन्य उपकरणों की सोमवार से विदाई शुरू हो गई। वृंदावन सेक्टर-15 स्थित एक्सपो स्थल पर दिनभर इनकी पैकिंग में सेना के जवान व्यस्त रहे। उधर, सोमवार को भी कई लोग इस उम्मीद से एक्सपो स्थल पहुंचे कि शायद इन हथियारों की एक झलक देखने को मिल जाए। हालांकि, सुरक्षा कारणों से इन लोगों की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी।
केंद्रीय मंत्री ने दी सफल आयोजन पर बधाई: केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने डीएम अभिषेक प्रकाश को भेजे बधाई संदेश में लिखा है कि जनवरी में राष्ट्रीय युवा उत्सव और फिर डिफेंस एक्सपो का सफल और शांतिपूर्ण तरह से आयोजन कराना एक बड़ी चुनौती था लेकिन पूरी प्रशासनिक टीम ने पुलिस के साथ सामंजस्य बना कर जिस सफलता के साथ इन दोनों आयोजन को संपन्न कराया वह वास्तव में बधाई देने लायक है।

 

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
रात में ही ले जाते हैं वापस
एक्सपो से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि सैन्य उपकरणों, टैंकों, हथियारों, मिसाइलों, बीएमपी आदि की पैकिंग व ट्रक में लोडिंग का काम कर इन्हें रात में वापस ले जाते हैं। रात में ट्रैफिक कम रहता है और सुरक्षा के नजरिए से भी यह बेहतर होता है। सारा सामान वापस ले जाने में हफ्ते भर से अधिक समय लगने की संभावना है।

 
विज्ञापन

3 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
बेस पर लौटे लड़ाकू जहाज व हेलीकॉप्टर
एक्सपो में एयरफोर्स की ओर से तेजस, सुखोई सू-30, जगुआर जैसे लड़ाकू विमानों के साथ-साथ मालवाहक विमान ग्लोबमास्टर, सूर्यकिरण की एरोबेटिक टीम, एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर, ध्रुव आदि लाए गए थे। इसमें लड़ाकू जहाज अपने-अपने बेस पर लौट गए हैं। अधिकतर विमानों को बख्शी का तालाब एयरबेस ले जाया गया।

 

4 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
सड़क मार्ग से जाएगा मिग-21 बाइसन
एक्सपो स्थल पर एयरफोर्स की ओर से मिग-21 बाइसन को स्टेटिक डिस्प्ले के लिए लगाया गया था। इस विमान को सड़क मार्ग से लाया गया था। अब जब एक्सपो को गया है तो इसे अलग-अलग टुकड़ों में पैक कर सड़क के रास्ते ही वापस एयरफोर्स स्टेशन तक ले जाया जाएगा। मतलब गली से विमान को निकाला जाएगा।

 
विज्ञापन

5 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
48 खुफिया कैमरों की नजर में था एक्सपो
एक्सपो की सुरक्षा बेहद पुख्ता थी। कंट्रोल रूम बना सीआईएसएफ की पल-पल की गतिविधियों पर नजर थी। अधिकारियों ने बताया कि वृंदावन सेक्टर-15 एक्सपो स्थल पर 48 खुफिया कैमरे लगे थे। इनमें आठ गेटों पर आने-जाने वालों की निगरानी को तीन-तीन कैमरे लगे थे। वहीं परिसर में कुल 24 कैमरे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिफेंस एक्सपो - फोटो : अमर उजाला
इन्होंने बढ़ाई थी एक्सपो की शान
एक्सपो में आर्मी की ओर से बोफोर्स, बीएमपी, अर्जुन टैंक, भीष्म टैंक, माइन डिटेक्टर आदि लाए गए थे। लाइव डेमो में लोगों ने इनके शौर्य व पराक्रम देखे। वहीं स्टेटिक डिस्प्ले एरिया में डीआरडीओ की ओर से एंटी सेटेलाइट मिसाइल, आकाश मिसाइल, एयर डिफेंस सिस्टम अश्विन, मिसाइल डिफ्यूजर रोबोट, एलएंडटी का एंटी सबमरीन रॉकेट लॉन्चर, मार्क्समैन, देसी बोफोर्स, ब्रम्होस को रखा गया था। इन्हें हटाने का काम शुरू हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें