पोलैंड में जन्मी मॉडल और एक्ट्रेस क्लॉडिया क्या कूल हैं हम 3 में अहम रोल कर रही हैं। फिल्म एडल्ट कॉमेडी है। उन्होंने बताया, वह हिंदी के डबल मीनिंग शब्दों को कैसे समझती थीं।
विज्ञापन
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
2 of 8
क्या कूल है हम 3 की टीम शुक्रवार को लखनऊ में थी। फिल्म के एक्टर तुषार और एक्ट्रेस क्लॉडिया अमर उजाला ऑफिस पहुंचे। ब्लैक क्रॉप टॉप में क्लॉडिया काफी खूबसूरत लग रही थीं। जब क्लॉडिया ने हिंदी में बात की तो सभी हैरान रह गए।
विज्ञापन
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
3 of 8
क्लॉडिया की जुबान से पोलिश एक्सेंट के साथ हिंदी सुनना काफी दिलचस्प था। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने इतनी अच्छी हिंदी कहां सीखी तो क्लॉडिया ने ये जवाब दिया...
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
4 of 8
जब पूछा गया कि हिंदी कहां से सीखी तो क्लॉडिया ने तपाक से जवाब दिया, इंडिया से। फिर उन्होंने बताया कि इंडिया में उन्हें हिंदी ट्रेनर ने हिंदी सिखाई। ये हिंदी ट्रेनर उनके साथ ही रहते थे।
विज्ञापन
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
5 of 8
क्लॉडिया से जब पूछा गया कि उन्हें हिंदी सीखने में कितना वक्त लगा तो उनका जवाब था, ‘आधा साल’। उन्होंने बताया कि उनके इंडिया में उनके कुछ दोस्त हैं जिनसे वह ज्यादा से ज्यादा हिंदी में बात करती हैं।
विज्ञापन
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
6 of 8
क्या कूल है हम की शूटिंग के दौरान कभी ऐसी सिचुएशन आई जब क्लॉडिया को हिंदी के द्विअर्थी शब्द न समझ पाने की वजह से अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा हो? इस पर क्लॉडिया ने ये जवाब दिया...
विज्ञापन
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
7 of 8
हिंदी के डबल मीनिंग शब्दों को समझने को लेकर क्लॉडिया का कहना था, डबल मीनिंग शब्द तो हर भाषा के समझ लेती हूं। उसके लिए भाषा नहीं बॉडी लैंग्वेज और चेहरे के भाव पढ़ने आने चाहिए। डबल मीनिंग शब्दों की भाषा तो पूरी दुनिया में एक है।
नहीं आती थी हिंदी, क्लॉडिया ने ऐसे समझे ‘डबल मीनिंग’ शब्द
8 of 8
फिल्म में अपने रोल के बारे में क्लॉडिया ने बताया कि वह फिल्म में पोर्न इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हैं। तुषार को बहुत संस्कारी लड़की से प्यार हो जाता है तो क्लॉडिया उनकी बहन होने की एक्टिंग करती हैं। इन सब के दौरान हास्यास्पद स्थितियां बनती हैं।