फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई मिस यू पापा: मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं...पापा मुझे माफ कर देना, छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 07 Sep 2022 09:28 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
suicide in lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के मोहनलालगंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कक्षा नौ की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। कागज के टुकड़े पर सुसाइड नोट लिखा था। पुलिस ने 13 वर्षीय छात्रा के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुटी है। कागज के टुकड़े पर आई मिस यू पापा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं...लिखकर कक्षा नौ की छात्रा ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी कर ली। छात्रा के पास से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक गाजीपुर के थाना गहमर के गांव गदाईपुर के रमेश गुप्ता की बेटी श्वेता गुप्ता (13) मोहनलालगंज में स्थित गोकुल कॉलोनी में रहने वाले आईएसएएफ के जवान मौसा प्रमोद गुप्ता के यहां रहकर नवीन पब्लिक स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ती थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वह मंगलवार सुबह स्कूल गई और वहां से घर लौटते समय मऊ गांव के पास ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के बाद घरवालों को सूचना दी।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
तलाशी के दौरान पुलिस को छात्रा के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा था, सारी मौसी पापा मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... पापा मुझे माफ कर देना। 
 

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
मृतका के बाएं हाथ की कलाई के पास आई मिस यू पापा लिखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। 

x
विज्ञापन

5 of 7
फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
मृतका के बाएं हाथ की कलाई के पास आई मिस यू पापा लिखा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने चुप्पी साध रखी है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतका की मौसी की सूचना पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

x
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि छात्रा काफी दिनों से गुमसुम रहती थी। इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा के अंतिम संस्कार के बाद घरवालों से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें