लखनऊ के विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर फर्जी कैफे में शनिवार रात सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जमकर हंगामे, बवाल के साथ हुई मारपीट में दो युवकों के सिर फट गए। कुछ अन्य लोगों को भी चोटें आईं हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
फर्जी कैफे में सीट पर बैठने को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते गालीगलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। कुछ युवक प्लास्टिक के पाइप उठाकर एक-दूसरे पर टूट पड़े, जिससे हड़कंप मच गया। तमाम युवतियां घबराकर चीखते हुए बाहर की ओर भागीं। बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्डों ने बीचबचाव कराने के साथ विभूतिखंड थाने में सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्र पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और मारपीट कर रहे कुछ युवकों को पकड़कर थाने लाया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल युवकों को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।