अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को सपा के चारों युवा संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सपा मुख्यालय और मुलायम सिंह के आवास के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
इस बीच, शिवपाल यादव के समर्थकों ने नारेबाजी की तो हालात टकराव जैसे बन गए।
विज्ञापन
3 of 10
समाजवादी युवजनसभा, छात्र सभा, लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता सुबह साढ़े आठ बजे से ही सपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचने शुरू हो गए थे। नौ बजे उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
4 of 10
अखिलेश और डिंपल के कटआउट व फोटो लिए कार्यकर्ता कभी सपा दफ्तर के बाद धरना देते तो कभी मुलायम के आवास के बाहर नारेबाजी करते।
विज्ञापन
5 of 10
वे ‘प्रदेश की मजबूरी है, अखिलेश यादव जरूरी है’, ‘अखिलेश के सम्मान में युवा हैं मैदान में’ और ‘नेताजी न्याय करो-न्याय करो’ जैसे नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
6 of 10
मुख्यमंत्री विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से कालीदास मार्ग स्थित सरकारी आवास जाने के निकले तो उनका जोश और बढ़ गया।
विज्ञापन
7 of 10
युवाओं का नेतृत्व विधान परिषद सदस्य राजपाल कश्यप, युवजन सभा के अध्यक्ष बृजेश यादव, लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मो. एबाद और छात्र सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अतुल प्रधान कर रहे थे।
8 of 10
युवा संगठनों के प्रदर्शन के साथ ही शिवपाल समर्थक सौ-डेढ़ सौ कार्यकर्ता भी नारेबाजी कर रहे थे। पहले तो उन्हें शिवपाल के निर्देश पर नारेबाजी करने से रोक दिया गया, लेकिन 12 बजे शिवपाल जैसे ही मुलायम से मिलने उनके आवास पर पहुंचे, समर्थकों ने फिर नारेबाजी शुरू दी।
9 of 10
मुलायम आवास के बाहर कुछ देर तो शिवपाल और अखिलेश के समर्थन में आमने-सामने नारेबाजी हुई। फिर अखिलेश समर्थक सपा कार्यालय के सामने पहुंच गए। कुछ ही देर बाद उन्हें संदेश मिला कि मुख्यमंत्री ने कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर बुलाया है।
सीएम आवास जाते समय अखिलेश समर्थकों और शिवपाल यादव के समर्थकों के बीच आमने-सामने नारेबाजी हुई। यहां टकराव को टालने के लिए पुलिसकर्मियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।