फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह महीने बाद खुले मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल पर नहीं मिले दर्शक, हर तरफ सन्नाटा, तस्वीरें

Thu, 15 Oct 2020 04:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
छह महीने से अधिक समय के बाद बृहस्पतिवार को मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल खोल दिए गए पर कोरोना के खौफ के कारण दर्शक नहीं पहुंचे। हर तरफ सन्नाटा ही पसरा रहा।
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : amar ujala
ये तस्वीर कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फीनिक्स मॉल के पीवीआर की है। जहां एक भी दर्शक नहीं नजर आ रहा है। बता दें कि मल्टीप्लेक्स तो आज से खुल गए है पर सिंगल स्कीन सिनेमा घर कल मतलब शुक्रवार को शुरू होंगे।





 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : amar ujala
यह तस्वीर निशातगंज उमराव मॉल की है। यहां पर मॉल का ही स्टॉफ नजर आ रहा है। बाकी हर तरफ सन्नाटा ही है।

4 of 8
- फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने सिनेमा हॉल व मल्टीप्लेक्स खोलने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। निशातगंज स्थित उमराव आइनॉक्स के जीएम प्रणय शुक्ल ने बताया कि तीन ऑडी में दो-दो शो चलाने की शुरुआती तैयारी है। विंडो से पेपरलेस टिकट, ऑनलाइन टिकट की व्यवस्था रहेगी। कैंटीन के पास तय जोन में ही खाद्य पदार्थ खा सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 8
सिनेमा हाल - फोटो : amar ujala
वहीं, नावेल्टी सिनेमा के मैनेजर राजेश टंडन ने बताया कि लगभग सभी सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में शुक्रवार से फिल्में देख सकेंगे। नावेल्टी लालबाग में शुभ मंगल ज्यादा सावधान और सिंबा के तीन शो दिखाए जाएंगे। नॉवेल्टी अलीगंज में बाद में फिल्में शुरू होंगी। हॉल के अंदर कुछ भी खाने की मनाही रहेगी। 50% क्षमता में ही दर्शकों को शो दिखाने हैं। टिकट के दाम पहले जैसे ही रहेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : amar ujala
प्रशासन औचक दौरा कर परखेगा कोविड प्रोटोकॉल की व्यवस्था
सिनेमाघरों में दर्शकों की जांच के लिए कोविड हेल्पडेस्क व सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि शो के दौरान प्रोटोकॉल का औचक निरीक्षण भी होगा।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : amar ujala
ऐसी होगी व्यवस्था
- दर्शकोें का फोन नंबर व पूरा विवरण गेट पर दर्ज होगा।
- आरोग्य सेतु एप मोबाइल में अपलोड रखना अनिवार्य होगा।
- बिना मास्क सिनेमाघर में प्रवेश नहीं। एक समय में 50 फीसदी दर्शक ही।
- सिनेमाघर में एक सीट छोड़कर सीटिंग प्लान होगी।
- हॉल के अंदर फूड डिलीवरी नहीं होगी।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : amar ujala
अगले हफ़्ते से नई फिल्मों की उम्मीद
उत्तर प्रदेश सिनेमा एक्जीबिटर्स फेडरेशन अध्यक्ष और उमराव मॉल के एमडी आशीष अग्रवाल ने बताया कि उम्मीद है अगले हफ्ते से नई फिल्म सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्सेस के लिए मिलनी शुरू हो जाएंगी। तब तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज फिल्में या जो लॉकडाउन से पहले पसंद की जा रही थीं, उन्हें ही दिखाने की तैयारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें