क्रिसमस वीक शुरू होते ही लखनऊ में जगह-जगह पार्टी का आयोजन होना शुरू हो गया है। अलग-अलग थीम पर पार्टियों में लोग जमकर मस्ती कर रहे हैं। इसी क्रम में सावी ग्रैंड में सुरभि अग्रवाल की पार्टी जरा हट कर थी।
पार्टी की थीम थी क्रिसमस कैंडी। वहीं, ड्रेस कोड था रेड एंड वाइट। ये एक बिंदास पार्टी थी। जहां ड्रिंक, हुक्का, सिगरेट के साथ ही खाने-पीने का जबरदस्त इंतजाम था।
तीन घंटे की पार्टी में लेडीज़ ने जमकर धमाल मचाया। इस पार्टी की खास बात यहां कि आर्टिफिसियल स्नो फॉलिंग थी जो इस ठंड के मौसम में भी बर्फ गिरने का अहसास करा रही थी।