जू का निरीक्षण करने पहुंचे वनमंत्री को देखकर चिम्पैंजी जेसन को गुस्सा आ गया और उसने उनपर पत्थर चलाने शुरू कर दिए। यहां हैं तस्वीरें...
विज्ञापन
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
2 of 9
लखनऊ जू में एक हफ्ते के भीतर मादा जेब्रा संस्कृति और नर जेब्रा बंकित की मौत को लेकर वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव गंभीर हैं।
विज्ञापन
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
3 of 9
मंगलवार को उन्होंने लखनऊ प्राणि उद्यान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वनमंत्री ने अधिकारियों से संस्कृति और बंकित के इलाज के बारे में जानकारी ली। मंत्री जी को जानवरों ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी। चिम्पैंजी ने तो उन पर गुस्सा निकाला।
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
4 of 9
मंत्री के निरीक्षण के दौरान बब्बर शेर पृथ्वी अपने बाड़े में आराम से लेटा रहा। स्टाफ के पुकारने और इशारा करने पर भी उसने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
5 of 9
इस पर मंत्री के स्टाफ के साथ चल रहे अन्य लोगों ने उसे कमजोर बताते हुए नाराजगी जताई। उन्होंने डाक्टरों और निदेशक को सभी जानवरों की डाइट रूटीन का बदलते मौसम में खास ख्याल रखने को कहा। (आगे देखें जब जेसन ने चलाए पत्थर)
विज्ञापन
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
6 of 9
इसके बाद जेसन-निकिता चिंपैंजी के बाड़े के सामने से जैसे ही वनमंत्री का काफिला गुजरा जेसन ने आदतन पत्थर चला दिए। इससे पहले जेसन जंतु उद्यान राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव पर भी पत्थर चला चुका है।
विज्ञापन
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
7 of 9
जू पहुंचे मंत्री ने दोनों जेब्रा की मौत की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की बात कही। मंगलवार दोपहर दो घंटे जू का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
8 of 9
वनमंत्री ने लगातार एक हफ्ते के भीतर दो जेब्रा के दम तोड़ देने पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाए जाएंगे, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जू में मंत्री को देख चढ़ा चिम्पैंजी का पारा, चलाए पत्थर
9 of 9
वनमंत्री दोपहर करीब एक बजे के बाद जू पहुंचे। वहां उन्होंने जू के निदेशक अनुपम गुप्ता, उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला, वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप और डॉ. विकास से वन्यजीवों का हालचाल लिया।