यूपी में सात सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतगणना हो रही है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को ज्यादातर सीटों पर आगे दिखाया जा रहा है। हालांकि, इन सबसे दूर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलरामपुर के देवीपाटन शक्तिपीठ मंदिर में शक्ति उपासना कर रहे थे। उन्होंने यहीं पर रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह पूजा की और गौसेवा की।
मुख्यमंत्री योगी जब भी बलरामपुर आते हैं वह शक्तिपीठ जरूर जाते हैं। उन्होंने पूजन के बाद शक्तिपीठ परिसर का निरीक्षण किया और गौशाला में जाकर गायों को हरा चारा खिलाया।