फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल होंगे ये तराशे गए पत्थर, मुख्यमंत्री योगी ने कार्यशाला का किया निरीक्षण, तस्वीरें

Sat, 25 Jul 2020 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अयोध्या - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि पूजन की तैयारियों को लेकर अपने अयोध्या दौरे पर शनिवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यशाला का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने राम मंदिर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले पत्थरों की साफ-सफाई पर जानकारी ली।

कारसेवकपुरम में उन्होंने साधु-संतों के साथ बैठक में कहा कि भूमि पूजन का मुहूर्त पांच सौ सालों में आया है। इस आयोजन पर पूरी दुनिया की नजर है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना जल्द साकार होने वाला है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
बता दें कि लंबे समय से अयोध्या की कार्यशाला में राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थरों की तराशी का काम किया जा रहा है। जिनका इस्तेमाल राम मंदिर में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को भूमि पूजन करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मुख्यमंत्री योगी के साथ मौजूद रहे। उन्होंने पत्थरों की तराशी पर मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
यहां से मुख्यमंत्री योगी कारसेवकपुरम पहुंचे और साधु-संतों से आयोजन को लेकर चर्चा की। कहा कि पूरे देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह है। अब वह समय दूर नहीं जब अयोध्या में राम मंदिर का सपना पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपना पूरा जीवन ही राम मंदिर के लिए समर्पित कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें