मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार दुबारा बनने पर पर्यटन के विकास के लिए और भी काम कराए जाएंगे। ताजमहल के अलावा भी देखने के लिए यूपी में बहुत कुछ है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
वहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार ने उद्यमियों के साथ मिलकर काफी काम किए हैं। ये बातें मुख्यमंत्री ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय साउथ एशिया इंस्टीट्यूट की किताब ‘कुम्भ मेला-2013 : एक क्षणिक महानगर का प्रतिचित्रण’ के विमोचन के अवसर पर कहीं।
विज्ञापन
3 of 8
सीएम ने कहा कि इस पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण का दिल्ली में वे पहले ही विमोचन कर चुके हैं। अब यह पुस्तक हिन्दी में आई है, जिसे और और भी ज्यादा लोग पढ़ सकेंगे।
4 of 8
उन्होंने कहा कि देखने में ऐसा लगता है कि आस्था पर लोगों का ध्यान कम हो रहा है, लेकिन कुम्भ मेले में हर बार श्रद्धालुओं की संख्या पहले से बढ़ जाती है।
विज्ञापन
5 of 8
उन्होंने उम्मीद जताई कि हिन्दी में कुम्भ पर पुस्तक आ जाने से बड़े पैमाने से साधु-संत भी इसे पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
वे समझ पाएंगे कि इतना बड़ा आयोजन कराने में कितनी तैयारी करनी पड़ती है और कितनी मशक्कत से गुजरना पड़ता है। उम्मीद जताई कि इसे पढ़ने के बाद वे कुम्भ मेले में जगह का झगड़ा नहीं करेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
इस मौके पर उन्होंने ‘प्लानिंग फॉर कन्जरवेशन : लुकिंग एट आगरा’ किताब लिखने वाली हार्वर्ड की टीम को बधाई देते हुए कहा कि आगरा में भी ताज से इतर देखने के लिए बहुत कुछ है। सरकार और उद्यमी लगतार यह प्रयास कर रहे हैं कि पर्यटक वहां भी रुकें।
उन्होंने कुम्भ मेले में सहयोग करने वाले अधिकारियों की भी तारीफ की। इस मौके पर सांसद डिंपल यादव, समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन और सीएम के मुख्य सलाहकार आलोक रंजन भी उपस्थित रहे।