फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगा क्लास में पहुंचे सीएम योगी, कहा- इसमें सूर्य नमस्कार भी करें शामिल, तस्वीरें

Thu, 18 May 2017 09:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को योगा क्लास में पहुंचे। दरअसल, उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधित्य करते हुए सीएमएस के 72 बच्चों ने न्यूयॉर्क रवाना होने से पहले बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने योग का प्रदर्शन किया। ये बच्चे लोगों को न्यूयॉर्क में योग सिखाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
सीएम आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए योगा में सूर्य नमस्कार को भी शामिल करने की वकालत की।
विज्ञापन

3 of 8
उन्होंने कहा कि भारत की इस प्राचीन विधा को पूरी दुनिया भर में स्थापित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करना चाहिए। क्योंकि दुनिया भर में भारत की पहचान अध्यात्मिक देश के रूप में है।

4 of 8
मुख्यमंत्री ने कहा कि योग से इंसान का मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और तन-मन में समन्वय स्थापित करने में मदद करता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से कहा कि इन छात्रों को और बेहतर तरह से प्रशिक्षित कर न्यूयॉर्क भेजा जाए।
विज्ञापन

5 of 8
योगी ने योगा में सूर्य नमस्कार को भी शामिल करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यूपी का सौभाग्य है कि इस वर्ष योग दिवस पर रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 55 हजार लोग प्रधानमंत्री के साथ योगा करेंगे। इसके लिए शीघ्र रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
बच्चों के योगाभ्यास के दौरान आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार धरम सिंह सैनी, राज्य मंत्री मोहसिन रजा, सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी और प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी मौजूद थे। (सीएम ने बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।)
विज्ञापन

7 of 8
सीएम के सामने योग करते बच्चे।
विज्ञापन

8 of 8
ये बच्चे न्यूयॉर्क जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें