हजरतगंज चौराहे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहीं महिलाओं को चेकिंग के लिए रोका गया वे भड़क गईं। एक सपा नेत्री ने जहां पुलिस कर्मियों से नोकझोंक की तो एक लेडी डॉक्टर होमगार्ड पर कार चढ़ाने पर ही आमादा हो गई। पुलिस ने ऐसी सभी महिलाओं को चालान भरने के बाद ही जाने दिया।
विज्ञापन
2 of 9
टैफिक
- फोटो : amar ujala
सीओ ट्रैफिक अवनीश कुमार मिश्रा व तनु उपाध्याय ने देर शाम हजरतगंज चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाली महिलाओं पर खास नजर थी। बगैर हेलमेट स्कूटी चला रही युवती को रोका तो वह भड़क उठीं।
विज्ञापन
3 of 9
ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
खुद को सपा नेत्री मनीषा शाह बताते हुए पुलिस कर्मियों से बोली कि मैं सीएम को बुके थमाती हूं, मेरा चालान काटोगे। दिमाग तो नहीं फिर गया। मीडिया कर्मियों को देखते ही तेवर बदले। कहा कि भाजपा व बसपा के इशारे पर काम कर रहे हो।
4 of 9
लखनऊ ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
इस बीच टीएसआई ने चालान थमा दिया। सौ रुपये समन शुल्क देने के साथ युवती ने बड़बड़ाते हुए स्कूटी स्टार्ट की और सीएम से शिकायत की धमकी देकर चली गई। हजरतगंज से राजभवन जा रही कार की ड्राइविंग सीट पर बैठी महिला ने चेकिंग होते देख रफ्तार बढ़ाई।
विज्ञापन
5 of 9
लखनऊ ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
कार रोकने का इशारा कर रहे होमगार्ड की तरफ स्टीयरिंग मोड़ दी। होमगार्ड की चीख सुनकर पुलिसकर्मी दौड़े। इस बीच होमगार्ड कार के साथ घिसटते हुए चौराहे के दूसरे छोर तक पहुंच गया था। घेराबंदी होने पर महिला ने ब्रेक लगाया।
विज्ञापन
6 of 9
लखनऊ ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
बगल की सीट से उतरे बुजुर्ग ने अपना परिचर रिटायर्ड आईएएस केके भारद्वाज के रूप में देते हुए पुलिस कर्मियों को अर्दब में लेने की कोशिश की। उनकी पत्नी डॉ. नम्रता भारद्वाज ने भी नोकझोंक शुरू कर दी।
विज्ञापन
7 of 9
लखनऊ ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
सीओ तनु भारद्वाज ने उन्हें गलती का अहसास कराया। महिला अधिकारी के कड़क तेवर पर चालान कटाया और शमन शुल्क अदा करके चली गईं।
8 of 9
लखनऊ ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
बगैर नंबर की स्कूटी पर फर्राटा भर रही दो युवतियों की पुलिस कर्मियों से तीखी झड़प हुई। खुद को ट्रैफिक व्यवस्था में मददगार एनजीओ से जुड़ी बता रही युवतियों ने अपनी बॉस को कॉल करके दरोगा की बात कराई।
युवतियों के पास रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट था न ड्राइविंग लाइसेंस, बगैर नंबर की स्कूटी का कलर भी बदला गया था। टीएसआई ने सौ रुपये का चालान काटकर उन्हें चलता किया।