फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहे रंगमंच व फिल्मों के चरित्र अभिनेता अनिल सक्सेना, तस्वीरें

Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
वरिष्ठ रंगकर्मी तथा फिल्मों एवं टीवी धारावाहिकों के चरित्र अभिनेता अनिल सक्सेना का गुरुवार को संजय गांधी पीजीआई में निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे और बीमार थे। उनकी अंत्येष्टि शुक्रवार सुबह 9 बजे बैकुंठधाम में होगी। उन्होंने अपने समय के लगभग हर बड़े सितारे के सा‌थ काम किया। (अभिनेत्री जूही चावला के साथ एक ज्योतिषी की भूमिका में अनिल सक्सेना।)
विज्ञापन

2 of 9
सक्सेना का जन्म झांसी में हुआ था लेकिन उनकी कर्मभूमि लखनऊ ही थी। यहां उन्होंने कई नाटकों का निर्देशन और अभिनय किया। नाटकों के मंचन के लिए ही वे मुंबई गए, जहां रंगमंच के साथ ही फिल्मों, धारावाहिकों और विज्ञापनों में लंबे समय तक काम किया। (सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ।)
विज्ञापन

3 of 9
उन्होंने सौ से अधिक फिल्मों तथा 350 से अधिक धारावाहिकों में काम किया था। कई फिल्मों में उन्होंने यादगार चरित्र भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने करीब 250 नाटकों में अभिनय किया जिनके तीन हजार से अधिक प्रदर्शन हुए। उन्होंने सात नाटक लिखे और 25 से अधिक नाटकों का निर्देशन किया। (अनिल कपूर के साथ।)

4 of 9
उन्हें खास तौर पर ‘यहूदी की लड़की’ के ब्रूटस, ‘वीर अभिमन्यु’ के जयद्रथ, ‘हरिश्चन्नर की लड़ाई’ के मैनेजर, ‘ओह अमेरिका’ के विवेक और ‘हनीमून’ के एमडी जैसी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। (शाहरुख खान के कॅरिअर के शुरुआती दिनों में अनिल सक्सेना।)
विज्ञापन

5 of 9
सक्सेना को कुछ वर्षों पहले कैंसर हो गया था, लेकिन इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। पिछले वर्ष मुंबई में अल्सर तथा कुछ दूसरी परेशानी होने पर नानावती अस्पताल में उन्होंने इलाज कराया। अपने परिवारीजनों के करीब रहने की इच्छा से वे पिछले वर्ष सितंबर में अपनी पत्नी के साथ लखनऊ आ गए थे। सक्सेना की कोई संतान नहीं है। (अभिषेक बच्चन के साथ।)
विज्ञापन

6 of 9
सक्सेना की पत्नी और रंगकर्मी अनुप्रिया सक्सेना के अनुसार, ‘लखनऊ में इलाज के दौरान उन्हें फेफड़ों में संक्रमण भी हो गया।’ पिछले हफ्ते उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। (गोविंदा के साथ फिल्म परदेश में।)
विज्ञापन

7 of 9
प्रमुख नाटक : यहूदी की लड़की, रुस्तम सोहराब, ओह अमेरिका, कंस, वीर अभिमन्यु, ध्रुवस्वामिनी, बाप रे बाप, लंगड़ी टांग, हानूश, पहला राजा, सरहद, सत्य हरिश्चंद्र, माजरा क्या है, वतन, मिनिस्टर, मेहमान एक रात का, सुहाग के नुपुर, स्कंदगुप्त, कालिदास, दो टके की जन्नत, आठवां सर्ग, आखिरी सवाल, बलराम की तीर्थयात्रा, अमीर खुसरो, बेबी, अंडर सेक्रेटरी, कसम देश की, श्रीमती जी, हनीमून, चांदनी का जहर, हरिश्चन्नर की लड़ाई। (राज बब्बर के साथ।)

 

8 of 9
प्रमुख फिल्में : रूप की रानी चोरों का राजा, प्रेम, लोफर, जुदाई, परदेसी बाबू, चाइना गेट, दीवाना आशिक, धरती की गोद में, जन्म से पहले, आतंक ही आतंक, तांडव, बस इतना सा ख्वाब है, मुझे कुछ कहना है, एक का जवाब दो, रुद्रावतार, अनाम, लंबू दादा, अनोखी बात, चार धाम, नीली घाटी, जलन, खून बहा गंगा में, त्रिशक्ति, देश, सेवासदन, अंत, जवानी जिंदाबाद, दौलत की जंग, अंधायुद्ध, दिलदार, देखो जी वादा करो, दिल ही जानता है, दो हंसों का जोड़ा, जज्बा, पद्मा, आह पप्पा, भंवर, मैं फिर आऊंगी, प्यार, एक और मौत, हम दीवाने प्यार के, लज्जा।
विज्ञापन

9 of 9
प्रमुख धारावाहिक : बीबी नातियों वाली, सुबह-सुबह का स्वांग, कथा कहावत, ढहती बुनियादें, चढ़त ना दूजो रंग, पद्म, बंधु जी, घसेटा, गुंडा, कब तक पुकारूं, भारत एक खोज, चाणक्य, नवाबी मसनद, एक जमा एक ग्यारह, क्षमा बड़न को चाहिए, वक्त गुजरता है, आंखमिचौली, पीए साहब, सीआईडी, सदमा, सुपरस्टार, फिल्मी चक्कर, वारदात, बड़े घर की बेटी, नया नुक्कड़, क्या हुकुम है मेरे आका, रजनी, बात बन जाए, हिना, आहट, सत्यमेव विजयते, नीयत, अभिनेता, अभिनेत्री, थोड़ा सच थोड़ा झूठ, गाथा, हम पांच, शक्तिमान, कोई है, हंसगुल्ले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें