फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 15 साल से हिंदुओं का धर्मांतरण करा रहा था छांगुर, ईडी ने तेज की जांच; करोड़ों की कोठी की गई ध्वस्त

Thu, 10 Jul 2025 09:44 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का आरोपी छांगुर 15 साल से हिंदुओं का धर्मांतरण करा रहा था। मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। उधर, गुरुवार को उसकी पांच करोड़ की कोठी पूरी तरह ध्वस्त कर दी गई। 
विज्ञापन
1 of 6
छांगुर बाबा पर कसता शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों का आरोपी जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बीते 15 वर्षों से हिंदुओं का गैरकानूनी तरीके से धर्म परिवर्तन कर रहा था। बृहस्पतिवार को एटीएस ने छांगुर और उसकी करीबी नीतू उर्फ नसरीन को लखनऊ जेल से रिमांड पर लेने के बाद पूछताछ शुरू की। इसमें उसने यह खुलासा किया है। उन्हें जल्द बलरामपुर ले जाकर अवैध धर्मांतरण से जुड़े दस्तावेज बरामद करने की कोशिश है। 

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि रिमांड के दौरान छांगुर से उसके गिरोह के बाकी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, उसकी संपत्तियों और विदेशी खातों से होने वाली फंडिंग का भी पता लगाया जा रहा है। छांगुर के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जानकारी ईडी को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन

2 of 6
छांगुर बाबा की किलानुमा कोठी पर चले बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुणे निवासी मोहम्मद अहमद की भूमिका की जांच भी की जा रही है। वहीं दूसरी ओर ईडी ने भी छांगुर और उसके सहयोगियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी ने छांगुर और उसके करीबियों के 40 बैंक खातों की जानकारी जुटाने के बाद आयकर विभाग से संचालकों के बीते 10 वर्ष के आयकर रिटर्न का ब्योरा मांगा है।
 
विज्ञापन

3 of 6
छांगुर बाबा पर कसता शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

यह है पूरा मामला

यूपी के बलरामपुर में धर्मांतरण का अड्डा बनी छांगुर की पांच करोड़ की कोठी पूरी तरह धराशायी कर दी गई। धर्मांतरण और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के आरोपी छांगुर ने यह कोठी वर्ष 2022 में नीतू उर्फ नसरीन के नाम से बनवाई थी। दो दिन पहले मंगलवार को इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की गई। 10 बुलडोजर तीन दिन में कोठी ढहा पाए। आखिर में मुख्य गेट को धराशाई कर दिया गया। यह गेट सुरक्षा को देखते हुए तैयार किया गया था। इस पर संगमरमर लगाया गया था। 
 

4 of 6
आरोपी छांगुर गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

40 कमरों की कोठी गिराने में करनी पड़ी मशक्कत

एटीएस द्वारा छांगुर की गिरफ्तारी के बाद सरकारी बंजर जमीन पर बनाई गई कोठी ढहाने की कवायद शुरू की गई। पिलर पर बनी 40 कमरों की कोठी को गिराने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक मीटर भाग तोड़ने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा था। प्रतिदिन 10-10 घंटे बुलडोजर को चलाया गया। इसके बाद भी दो बिस्वा में बनी कोठी गिराने में तीन दिन लग गए। 
 
विज्ञापन

5 of 6
छांगुर की आलीशान कोठी पर गरजा बुलडोजर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दूसरी कोठी पर ताला लगाकर बढ़ा दी गई निगरानी

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोठी कितनी मजबूत बनाई गई थी। छांगुर ने एक ही परिसर में दो कोठी और एक अस्तबल बनवाया था। इसमें गेट के बाईं तरफ की कोठी गिरा दी गई है। इसके अलावा दूसरी कोठी वैध होने के कारण उसमें ताला लगा दिया गया है। इसकी निगरानी भी बढ़ा दी गई है। एसडीएम राजेंद्र बहादुर ने बताया कि अवैध निर्माण पूरी तरह ढहा दिया गया है। इसके साथ ही मुख्य गेट भी अवैध ही बना था। अंदर एक दूसरा गेट बनाया गया था, जो वैध था। उसे नहीं गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ताला लगा होने पर छांगुर के घर के गेट पर खड़ी पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पांच करोड़ की कोठी गिराने में लगे 4.67 लाख

मधपुर में छांगुर ने दो बीघे में एक परिसर का निर्माण कराया था। बताया जाता है कि इस पर 12 करोड़ का खर्च आया था। जिस कोठी को गिराया गया है, उसके निर्माण पर पांच करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इसे गिराने में प्रशासन को करीब 4.67 लाख रुपये खर्च करने पड़े। तहसील प्रशासन ने खर्च का ब्यौरा तैयार किया है। इसकी वसूली आरोपी नीतू नसरीन से ही की जाएगी। सीधे धनराशि जमा न करने पर आरसी जारी करके रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें