फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवाओं और बौछारों से माहौल हुआ खुशनुमा, जारी रहेगा मौसमी उतार-चढ़ाव, तस्वीरें

Mon, 30 Apr 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
सोमवार की सुबह बादलों और बौछारों के बीच हुई। तेज हवा ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। गर्मी से बेहाल लोगों को रविवार रात अचानक बदले मौसम ने काफी राहत दी है। देर रात गरज-चमक के साथ आई धूल भरी आंधी के बाद लखनऊ के तमाम इलाकों में रुक-रुक कर धीमी-तेज बौछारें भी पड़ीं। रात के समय लगभग 15 से 55 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तार से धूल भरे अंधड़ के झोंके भी चले।
विज्ञापन

2 of 5
हालांकि, ये मौसमी बदलाव आम के बागानों, किसानों के अलावा उन पर भी भारी पड़ा जहां शादी-ब्याह के आयोजन चल थे। बीकेटी, इटौंजा, गोमतीनगर, जानकीपुरम, गुडंबा, अलीगंज, अमीनाबाद, मौलवीगंज समेत पुराने लखनऊ के तमाम इलाकों में 10:30 से 11 बजे के आसपास पड़ी तेज बौछारों ने शहर तर बतर किया।
विज्ञापन

3 of 5
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही दक्षिणी-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवातीय दबाव भी सक्रिय है। जिसके चलते उत्तर प्रदेश में मौसमी बदलाव ने दस्तक दी।

4 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
रात में राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के उत्तरी इलाकों में मौसम बदला। तेज धूल भरी आंधी और छिटपुट बौछारों ने लोगों को भिगोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौसम - फोटो : amar ujala
 वहीं, सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में आंशिक बदली व छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें