फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैतिक परेड में 'लेडी सिंघम' के नाम एक और उपलब्धि, जानें क्या

Fri, 09 Dec 2016 02:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
यूपी पुलिस का सप्ताह शुक्रवार से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल राम नाईक पुलिस लाइन में सुबह रैतिक परेड की सलामी लेंगे। खासबात है कि यह पहली बार होगा जब कोई महिला एसएसपी की अगुवाई करेंगी।
विज्ञापन

2 of 6
गौरतलब है कि मंजिल सैनी लखनऊ की पहली महिला एसएसपी हैं और वह पहले भी अपने काम करने के तरीके से लोगों में चर्चा में रही हैं। इस बार पुलिस सप्ताह में रैतिक परेड में भी उनके नाम ये उपलब्धि दर्ज हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
इस मौके पर राज्यपाल 2015 में गणतंत्र दिवस के मौके पर घोषित किए गए राष्ट्रपति पदक विजेता अफसरों को मेडल देकर सम्मानित करेंगे।

4 of 6
इसमें तीन अलग-अलग घटनाओं में आठ पुलिस कर्मियों को वीरता के लिए पुलिस पदक के अलावा आठ पुलिस कर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
इसके बाद रेडियो मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन में सबसे पहले एडीजी कानून व्यवस्था कार्यक्रम की रूपरेखा रखेंगे। इसके बाद एडीजी वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो तिलोत्तमा वर्मा वाइल्ड लाइफ क्राइम-नेशनल एंड इंटरनेशनल रेमिफिकेशन पर अपना व्याख्यान देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईजी पीएसी पूर्वी जोन आशुतोष पांडेय ‘परफॉरमेंस इवेलुएशन ऑफ पुलिस स्टेशन’ पर अपना व्याख्यान देंगे। इसके बाद आईजी लखनऊ जोन ए सतीश गणेश ‘मीडिया मैनेजमेंट इनक्लूडिंग सोशल मीडिया’ पर अपना व्याख्यान देंगे। अंत में आईजी सुरक्षा मुथा अशोक जैन ‘इंटेलिजेंट डिप्लॉयमेंट फॉर बंदोबस्त ड्यूटी’ पर व्याख्यान देंगे। राज्यपाल रात में राजभवन में पुलिस अफसरों को रात्रि भोज देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें