अमेठी के गौरीगंज के चंदईपुर गांव में बछड़े के जन्म का जश्न इस तरह मनाया गया कि आसपास ये चर्चा का विषय बन गया। बछड़ा पैदा होने के नवें दिन न सिर्फ पंडित को बुलाकर पूजा-पाठ हुआ बल्कि सैकड़ों लोगों को भोजन भी कराया गया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
चंदईपुर निवासी विनोद सिंह उर्फ झबेले के घर 16 जनवरी को गाय ने बछड़ा जना था। बछड़ा पैदा होने के बाद विनोद सिंह के यहां न सिर्फ सोहर गान हुआ बल्कि पंडित रमापति शास्त्री को बुलाकर निकासन के लिए 24 जनवरी की तिथि तय हुई।
विज्ञापन
3 of 5
निकासन की तारीख़ तय होने के बाद विनोद सिंह ने आमंत्रण पत्र छपवाकर अपने जानने वालों व आसपास के गांव वालों को बृहस्पतिवार को आयोजित निकासन और भोज में आमंत्रित किया।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में सुबह पंडित की मौजूदगी में पूजा-पाठ करवाया गया। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बछड़े का निकासन हुआ।
निकासन संस्कार समाप्त होने के बाद विनोद सिंह के घर पहुंचे लोगों को भोजन कराया गया। यह आयोजन चंदईपुर के साथ ही आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना है। कार्यक्रम में गौरीगंज के पूर्व विधायक तेजभान सिंह भी पहुंचे।