सावन के पहले दिन को शहरवासियों ने पूरे दिन मंदिरों में पूजा करने के साथ ही रात में भी भव्य अंदाज में मनाया। इस दौरान 1008 दिये जलाकर शिव आराधना की। ये तस्वीरें हैं श्री तपेश्वरी नीलकंठ महादेव मंदिर की। सावन के पहले दिन सदर में श्री तपेश्वरी नीलकंठ महादेव मंदिर में शनिवार शाम 1008 दीयों को जलाकर बम भोले की आराधना की गई। भक्तों ने महाआरती के बाद भोग बांटा। दिया जलाकर आराधना करते लोग। इस दौरान बिल्कुल दीवाली जैसा दृश्य नजर आ रहा था।