फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री, भाजपा कार्यालय पर एनडीए की जीत का मना जश्न, तस्वीरें

Fri, 07 Jun 2024 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए की जीत और नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर जश्न मनाया। इस मौके मिठाइयां बांटी और पटाखे फोड़े गए।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता काफी खुश नजर आए। वहीं, एनडीए की जीत को लेकर संसदीय दलों की बैठक में कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर दोहराया कि उनके जीवन का हर एक पल देश के लिए है। आने वाले पांच साल में देश नई ऊंचाइयों को छुएगा और खुशहाली और समृद्धि आएगी।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
इस बार के चुनाव में एनडीए को 293 सीटों पर जीत मिली है। इससे तय हो गया है कि केंद्र में लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। इस जीत से भाजपा कार्यकर्ता बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
भाजपा मुख्यालय में आयोजित जश्न में पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी शामिल रहीं और कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल भी जश्न में शामिल होने के लिए पहुंचीं और सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
भाजपा कार्यालय में भारत माता की जय के नारे लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने पुराने वैभव को प्राप्त करने के लिए बढ़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें