जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर प्रदेश के लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर व भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी जताई। इस फैसले के बाद अब भारत का संविधान जम्मू कश्मीर में भी लागू होगा। साथ ही राज्य को मिलने वाला विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया।
इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के रायबरेली जिलाध्यक्ष विनीत बहादुर सिंह ने कहा कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं के लिए सौभाग्य की बात है कि हर सोमवार को कोई न कोई अच्छा फैसला आ रहा है। पहले तीन तलाक को अपराधिक घोषित किया गया और अब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।