फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर से 370 हटाए जाने पर जश्न का माहौल, जनता ने लगाए भारत माता की जय के नारे

Mon, 05 Aug 2019 04:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर प्रदेश के लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर व भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी जताई। इस फैसले के बाद अब भारत का संविधान जम्मू कश्मीर में भी लागू होगा। साथ ही राज्य को मिलने वाला विशेष राज्य का दर्जा भी खत्म हो गया।

इस मामले पर विश्व हिंदू परिषद के रायबरेली जिलाध्यक्ष विनीत बहादुर सिंह ने कहा कि यह देश के करोड़ों हिंदुओं के लिए सौभाग्य की बात है कि हर सोमवार को कोई न कोई अच्छा फैसला आ रहा है। पहले तीन तलाक को अपराधिक घोषित किया गया और अब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया। इस फैसले का हम स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
celebration - फोटो : amar ujala
फैजाबाद में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने कचहरी में एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जश्न मनाया।

 
विज्ञापन

3 of 5
celebration - फोटो : amar ujala
अमेठी के गौरीगंज में अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व पटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया।

4 of 5
celebration - फोटो : amar ujala
बलरामपुर में भी अनुच्छेद 307 हटाने पर लोगों ने जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
celebration - फोटो : amar ujala
बलरामपुर में वकीलों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें