फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CAT Exam Results: टॉपर्स ने शेयर की सक्सेज स्टोरी, बोले- जॉब करते हुए की पांच घंटे पढ़ाई, अंग्रेजी पर बनाई पकड़

Tue, 05 Jan 2021 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
कैट की परीक्षा में लखनऊ का नाम रोशन करने वाली विद्यार्थी। - फोटो : amar ujala
भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर ने देश के 20 आईआईएम और चुनिंदा प्रबंध संस्थान में दाखिले के लिए 29 नवंबर को हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) का परिणाम घोषित कर दिया। राजधानी के पीयूष त्रिवेदी ने परीक्षा में 99.98 परसेंटाइल हासिल करके लखनऊ का नाम रोशन किया। वहीं, पिछले कई वर्षों से परीक्षा देने वाले एक शिक्षक ने एक बार फिर से 100 परसेंटाइल हासिल किया।

कोरोना की वजह से इस साल परीक्षा की अवधि तीन घंटे से घटाकर दो घंटे कर दी गई थी। कैट एक्सपर्ट आशीष सिन्हा के अनुसार, इस साल का रिजल्ट भी लगभग पिछले साल की तरह है। परीक्षा की अवधि भले ही कम की गई हो पर प्रश्न पत्र का स्वरूप भी पहले जैसा ही था। रिजल्ट सभी अभ्यर्थियों के लॉगइन में भेज दिया गया है। कैट स्कोर जारी होने के बाद हर आईआईएम में योग्यता के लिए अलग-अलग मानक होंगे। कैट स्कोर के साथ पिछले अकादमिक रिकॉर्ड, कार्य अनुभव और साक्षात्कार समेत अन्य क्षेत्रों के आधार पर अंतिम रैंकिंग तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 10
पीयूष त्रिवेदी - फोटो : amar ujala
बहन के बाद भाई ने भी हासिल की अच्छी परसेंटाइल
लखनऊ निवासी पीयूष त्रिवेदी ने 99.98 परसेंटाइल हासिल किए हैं। पीयूष की बहन प्रिया त्रिवेदी ने भी 99 से ऊपर परसेंटाइल लेकर आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए किया है और आज वह एक प्रतिष्ठित संस्थान में बतौर मैनेजर कार्यरत है। पीयूष के अनुसार, कड़ी मेहनत के साथ ही मॉक टेस्ट का उसे फायदा मिला है।
विज्ञापन

3 of 10
प्रणव और बालकृष्ण - फोटो : amar ujala
आईईटी के दोस्तों ने हासिल की रैंक
लखनऊ में आईईटी से बीटेक करने वाले दो दोस्त प्रणव और बालकृष्ण ने भी कैट में अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रणव निगम ने 99.47 परसेंटाइल और बालकृष्ण ने 99.38 परसेंटाइल प्राप्त किए।

4 of 10
ऋषभ भाटिया। - फोटो : amar ujala
परीक्षा से पहले टूटा हाथ फिर भी किया कमाल
कैट में 99.15 परसेंटाइल हासिल करने वाले ऋषभ भाटिया का परीक्षा से एक माह पहले हादसे में दायां हाथ टूट गया था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और ऑनलाइन माध्यम से तैयारी करते रहे। नतीजा उनके रिजल्ट में दिखाई दिया।
विज्ञापन

5 of 10
शिखर महेंद्रा - फोटो : amar ujala
मॉक टेस्ट पर करें फोकस
99.25 परसेंटाइल हासिल करने वाले शिखर महेंद्रा ने कहा कि मैं इस समय ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि से इंग्लिश में बीए ऑनर्स कर रहा हूं। मेरा मानना है कि पढ़ाई में ध्यान के साथ ही मॉक टेस्ट जरूरी है। 99.25 परसेंटाइल के लिए अपने टीचर के साथ अपने पिता सुनील महेंद्रा को श्रेय देना चाहता हूं।
विज्ञापन

6 of 10
अभिनय श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला
खुद की कमियों का करते रहें विश्लेषण
99.11 परसेंटाइल पाने वाले अभिनय श्रीवास्तव का कहना है कि कैट में सफलता हासिल करने के लिए जरूरी है कि खुद की कमियों पर फोकस करें और उसे दूर करें। इसी से अच्छी परसेंटाइल हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन

7 of 10
रिप्पुदमन राव। - फोटो : amar ujala
रोजाना पांच से छह घंटे तैयारी
98.52 परसेंटाइल पाने वाले रिप्पुदमन राव का कहना है कि रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई करते थे। जमकर मॉक टेस्ट दिया फिर उसकी समीक्षा की। अभ्यास का यही फंडा अपनाया। मूलरूप से मैं सोनभद्र का रहने वाला हूं। यहां रहकर नेशनल पीजी कॉलेज से बीएससी कंप्यूटर में पढ़ाई की। अभी टीसीएस में जॉब कर रहा हूं। दूसरे छात्रों को सलाह है कि वे अपने मजबूत विषयों पर पकड़ कभी न छोड़ें।

8 of 10
सुलेमान। - फोटो : amar ujala
सेल्फ स्टडी पर किया फोकस
सुलेमान का कहना है कि मैंने दूसरे प्रयास में सफलता पाई। इसका राज सेल्फ स्टडी है। मॉक टेस्ट से अपनी कमजोरियों को पहचाना और उन पर पकड़ बनाई। कोचिंग के रीडिंग मैटेरियल के अलावा खुद के नोट्स बनाएं और उन्हीं पर फोकस रहा। तैयारी के लिए इंटरनेट की मदद ली। अभ्यर्थी अपनी कमजोरियों पर फोकस करें और उसे मजबूती में बदले। मां डॉ. समीना शफी शिया पीजी कॉलेज में प्रोफेसर हैं। उन्होंने 99.48 परसेंटाइल हासिल की।

9 of 10
ऋषभ गुप्ता - फोटो : amar ujala
अंग्रेजी पर बनाई पकड़
99 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले ऋषभ गुप्ता ने बताया कि मैंने तैयारी के दौरान कोचिंग की। क्लास मिस नहीं की। नियमित पढ़ाई के लिए मैंने टाइम टेबल बनाया था। लॉकडाउन के दौरान तैयारी के लिए काफी समय मिला। अंग्रेजी पर पकड़ बनाने के लिए नॉवेल व अंग्रेजी के अखबार पढ़ता था। इससे कम्युनिकेशन स्किल्स और शब्दकोश में इजाफा हुआ। मेरी सलाह है कि तैयारी के दौरान शेड्यूल बनाकर लक्ष्य तय कर पढ़ाई करें। सभी विषयों पर फोकस रहे।
विज्ञापन

10 of 10
राहुल शर्मा। - फोटो : amar ujala
मॉक टेस्ट पर ज्यादा दें ध्यान
100 परसेंटाइल पाने वाले राहुल शर्मा का कहना है कि मैं कोचिंग में शिक्षक हूं, कैट की तैयारी कराता हूं। हर साल कैट देता हूं, जिससे मुझे अनुभव मिलता रहे और अभ्यर्थियों को इसका लाभ दे सकूं। मेरी सलाह है कि अभ्थर्यी पढ़ाई के साथ अपने स्किल्स पर फोकस करें। इसकी पहचान कर लें कि किस विषय पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है। सभी विषयों को साथ लेकर चलें। मॉक टेस्ट पर ज्यादा ध्यान दें। समीक्षा जरूर करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें