एक्सीडेंट के चलते घंटों जाम
- फोटो : amarujala
कहीं अवैध शराब कारोबारी तो नहीं थे मृतक ?
एसयूवी में भारी मात्रा में हरियाणा मेड अंग्रेजी शराब की बोतलें मिलने से आशंका जताई जा रही है कि मृतक अवैध शराब के कारोबारी हो सकते हैं। यूपी के शराब की अपेक्षा हरियाणा मेड शराब की कीमतें काफी कम होती है, इसके कारण हरियाणा की शराब को अवैध रूप से यूपी-बिहार में बेचने के लिए भेजा जाता है। फैजाबाद में पूर्व में कई बार हरियाणा की शराब की भारी खेप पकड़ी जा चुकी है। वहीं, एसयूवी पर लखनऊ का नंबर लगा हुआ था। साथ ही वाहन के अंदर एक नंबर प्लेट थी जिसमें बिहार का नंबर था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि कहीं शराब को बिहार तो नहीं पहुंचाया जा रहा था। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया का कहना है कि शराब के अवैध होने में कोई शक नहीं है। ये पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मृतक शराब की बोतलें लेकर कहां जा रहे थे।