यूपी के सीतापुर जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। नीलगाय को बचाने के चक्कर में एक गाड़ी कच्चे मकान में घुस गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घर के शौचालय में घुसी कार, दो की मौत
2 of 5
सीतापुर जिले में महोली के बडागांव के पास बहेरा में एक एसयूवी कार रविवार देर रात दो बजे सड़क किनारे बने कच्चे मकान में घुस गई।
विज्ञापन
घर के शौचालय में घुसी कार, दो की मौत
3 of 5
ये लग्जरी कार मकान में तेजी से टकराई। इस हादसे में मकान का शौचालय गिरने से उसके अंदर मौजूद महिला अंजू देवी (30) की मौत हो गई। इस हादसे में कार चालक राकेश (35) की मौत हो गई।
घर के शौचालय में घुसी कार, दो की मौत
4 of 5
वहीं कार के मालिक राजेश गुप्ता (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका के पति बृज किशोर, पांच साल के बेटे सचिन, तीन साल की बेटी गोल्हा और छह माह की बच्ची भी इस हादसे में घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर नीलगाय को बचाने के चक्कर में देर रात दो बजे ये गाड़ी कच्चे मकान में घुस गई। कच्चे मकान से टकराने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।