फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने लगा दी गोमती में छलांग

Sun, 09 Sep 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण और काउंसलिंग से बाहर किए गए अभ्यर्थियों का प्रदर्शन शनिवार को उग्र हो गया। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव कर दिया। जहां पर एक अभ्यर्थी ने अपनी हाथ की नस काट ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
इससे पहले चार अभ्यर्थियों ने गोमती नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचा लिया गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। अभ्यर्थियों की मांग है कि शेष सीटों पर कटऑफ गिराकर उनको नियुक्ति दी जाए।
विज्ञापन

3 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
प्रदेश भर से आए सैकड़ों अभ्यर्थी गत 28 अगस्त से अपनी मांगों को लेकर ईको गार्डन में प्रदर्शन कर रहे थे। शनिवार को सुबह सभी ने निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय का घेराव कर दिया। द्वितीय शनिवार होने के चलते यहां पर कोई भी अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद सभी ने बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का घेराव कर दिया। काफी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने पर पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। काफी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया।

4 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
पुलिस ने उनको समझाने की कोशिश की लेकिन वे मंत्री या फिर मुख्यमंत्री से वार्ता करने की मांग करने लगे। प्रदर्शन उग्र होने पर पुलिस उनको अपने वाहन में भरकर लक्ष्मण मेला मैदान ले आई। यहां पर भी अभ्यर्थी प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान चार अभ्यर्थी एटा के संजय गौतम, सीतापुर के राम कुमार, आगरा के जितेंद्र और इटावा के मोनीष ने गोमती में छलांग लगा दी। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

5 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
सभी अभ्यर्थी चिल्लाने लगे। उन्हें बचाने की गुहार लगाने लगे। अभ्यर्थियों ने ही किसी तरह उन्हें नदी से बाहर निकाला। चारों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में वे प्रदर्शन पर लौट आए। इस घटना के बाद वहां पर भगदड़ मच गई और सभी अभ्यर्थियों ने दोबारा निदेशालय को घेर लिया।
विज्ञापन

6 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
अभ्यर्थी शासन विरोधी नारेबाजी करने लगे। उन्होंने रिक्त पदों पर परीक्षा का कटऑफ घटाकर उनकी नियुक्ति करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ही उस समय हड़कंप मच गया जब जौनपुर निवासी अवनीश मिश्रा ने अपनी कलाई की नस काट ली। मौके पर अभ्यर्थियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

7 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए ले जाने लगे तो अभ्यर्थियों ने रोकने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। अभ्यर्थी देर रात तक निदेशालय पर प्रदर्शन करते रहे।

8 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
अभ्यर्थियों ने शासन पर धोखा देने का आरोप लगाया है। इलाहाबाद के सन्नी सिंह, फैजाबाद के संत शरण सिंह, कुशीनगर के वैभव पांडेय समेत अन्य अभ्यर्थियों ने बताया कि शासन ने 21 मई को संशोधित जीओ जारी कर परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम अर्हता 30 से 33  प्रतिशत कर दी गई।

9 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
भर्ती परीक्षा के उपरांत 13 अगस्त को 40 से 45 प्रतिशत उत्तीर्णांक पर परिणाम घोषित कर दिया गया। जिसमें 41,556 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए और 26,944 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन

10 of 10
सहायक शिक्षक भर्ती
कट-ऑफ में संशोधन करने की वजह से वे काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर हो गए। अभ्यर्थियों ने बताया कि परिणाम जारी करने से पहले अचानक कट-ऑफ में बदलाव किया गया, जबकि मुख्यमंत्री पहले यह आश्वासन दे चुके थे कि काउंसलिंग प्रक्रिया 30 से 33 प्रतिशत की अर्हता पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें