आईआईएम में आयोजित तीन दिवसीय मैनफेस्ट वर्चस्व 2017 के आखिरी दिन रविवार को डांस धमाल के साथ प्रबंधन संबंधित कार्यक्रमों के नाम रहा। मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने एक के बाद एक धमाकेदार परफॉर्मेंस देकर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
2 of 6
मैनफेस्ट वर्चस्व में डांस परफॉर्मेंस देती स्टूडेंट।
- फोटो : amar ujala
वर्चस्व के वाइब्स इवेंट में प्रतिभागी छात्रों ने पाश्चात्य गीतों पर भारतीय नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। किसी ने कथक नृत्य पेश कर तालियां बटोरी तो किसी ने डिस्को व हिप-हॉप की प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
नृत्य करती छात्रा
- फोटो : amar ujala
प्रतिभागी अपने साथ गानों व संगीत की सीडी साथ लेकर आए थे। सभी ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। इसके अलावा ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने अपनी टीम के साथ मनोरम नृत्य पेश कर मौजूद युवाओं का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर फेस पेंटिंग और पेपर डांस का भी आयोजन किया।
4 of 6
‘लखनऊ सिटी रन’ में भाग लेते लोग।
- फोटो : amar ujala
इससे पहले सुबह महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा मुद्दों को लेकर ‘लखनऊ सिटी रन’ का आयोजन किया गया, जिसमें शहरियों के साथ भावी प्रबंधकों ने महिलाओं के लिए सुरक्षित व सम्मानित माहौल देने का संदेश दिया।
विज्ञापन
5 of 6
‘लखनऊ सिटी रन’ में भाग लेतीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
पुरुष वर्ग में आर्मी के अवध नारायण यादव प्रथम रहे जबकि दिलीप कुमार पटेल दूसरे और रवि कुमार पाल तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में सुधा सिंह प्रथम जबकि हेमलता शर्मा दूसरे और यूपी पुलिस की जसविंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
विजयी प्रतिभागियों को एक लाख रुपये का पुरस्कार सहित प्रमाण पत्र और टी शर्ट दिए गए। मैराथन के बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ डांस का धमाल हुआ। इसमें आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम लखनऊ, एमडीआई गुड़गांव, एफएमएस सहित अन्य संस्थानों के करीब 250 छात्रों की टीमों ने प्रतिभाग किया।