फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में शहर से तीन किलोमीटर दूर गांव में अपना घर बनवाएंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति, जानें- कितनी है जमीन की कीमत

Sat, 20 Feb 2021 06:56 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
1 of 6
इसी जमीन पर बनेगा केंद्रीय मंत्री का आशियाना। - फोटो : amar ujala
केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी का आवास शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित सराय भागमानी गांव में बनेगा। इसके लिए  भू-स्वामी से 11 बिस्वा जमीन की कीमत तय होने के बाद दस्तावेज भी लिखा जा चुका है। भूमि की रजिस्ट्री 22 फरवरी की दोपहर स्मृति की मौजूदगी में होगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
पिछले लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़नें आईं स्मृति ईरानी ने चुनाव जीतने के बाद जिला मुख्यालय पर अपना मकान बनाकर लोगों से लगातार मिलते रहने का वादा किया था। चुनाव के दो वर्ष बाद इस वादे को पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : PTI
स्मृति का आवास बनाने के लिए जिस भूमि का सौदा किया गया है वह शहर से तीन किलोमीटर दूर स्थित सराय भागमानी ग्राम पंचायत में है। यह भूमि टांडा-बांदा हाइवे से पूरे रोहिणी पांडेय गांव के पास से टिकरिया-मेदन मवई मार्ग के लिए जाने वाली सड़क पर बंद पड़े मदर डेयरी प्रोजेक्ट के सामने स्थित है। भूमि का कुल रकबा करीब 11 बिस्वा है।

4 of 6
- फोटो : Twitter
भू-स्वामी फूलमती के पुत्र गया प्रसाद पांडेय ने बताया कि गाटा संख्या दो स्थित 11 बिस्वा भूमि के लिए उन्हें 12.9 लाख रुपये मिलने हैं। इसमें से कुछ पैसा उन्हें एडवांस मिल चुका है।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
भूमि की रजिस्ट्री 22 फरवरी की दोपहर 12 बजे एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आ रहीं केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उप निबंधक कार्यालय में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : Instagram
सूत्रों के अनुसार इस भूमि की डीड तैयार हो चुकी है। तैयार डीड में क्रेता के रूप में स्मृति ईरानी तो विक्रेता के रूप में फूलमती का नाम दर्ज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें