स्मृति का आवास बनाने के लिए जिस भूमि का सौदा किया गया है वह शहर से तीन किलोमीटर दूर स्थित सराय भागमानी ग्राम पंचायत में है। यह भूमि टांडा-बांदा हाइवे से पूरे रोहिणी पांडेय गांव के पास से टिकरिया-मेदन मवई मार्ग के लिए जाने वाली सड़क पर बंद पड़े मदर डेयरी प्रोजेक्ट के सामने स्थित है। भूमि का कुल रकबा करीब 11 बिस्वा है।