यूपी की राजधानी में सोमवार को दस घंटे तक जाम लगा रहा। इस जाम में मंत्री शिवपाल सिंह फंस गए तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
2 of 12
लखनऊ में रोज लगने वाला जाम नासूर बनता जा रहा है। सोमवार हजरतगंज और आसपास सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक दस घंटे वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
3 of 12
जाम में फंसने वालों में आम नागरिकों से लेकर नीली-लाल बत्ती लगाए वाहनों में बैठे वीआईपी भी थे। दोपहर बाद हालात और बिगड़ गए।
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
4 of 12
इस दौरान कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव की फ्लीट जब जाम में फंसी तो वहां हड़कंप मच गया और ट्रैफिक पुलिस एक्शन में आ गई।
विज्ञापन
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
5 of 12
उनकी फ्लीट शाम करीब सवा चार बजे हजरतगंज चौराहे से डीएम आवास की ओर बढ़ी ही थी कि चौराहा पार करते ही फ्लीट के पहिए रेंगने लगे।
विज्ञापन
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
6 of 12
अल्का तिराहे से पहले फ्लीट जाम में फंस गई। मंत्री के सुरक्षा गार्डों ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम में वायरलेस सेट पर फ्लीट फंसी होने का मैसेज जारी किया।
विज्ञापन
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
7 of 12
आनन-फानन पुलिस व ट्रैफिक विभाग के अफसर खुद सड़क पर उतरकर उनकी फ्लीट निकलवाने में जुट गए। जब उनका काफिला वहां से निकला तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
8 of 12
वहीं दूसरी ओर लाखों लोग इसके बाद भी हजरतगंज, चारबाग, लालबत्ती, बंदरियाबाग, अशोक मार्ग, परिवर्तन चौक, हनुमान सेतु, आईटी, महानगर, कैसरबाग व गोमतीनगर समेत अन्य क्षेत्रों में घंटों जाम से जूझते रहे।
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
9 of 12
ट्रैफिक पुलिस का तर्क था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने आई सैकड़ों गाड़ियों की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हुई।
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
10 of 12
ट्रैफिक पुलिस का तर्क था कि किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने आई सैकड़ों गाड़ियों की वजह से यातायात व्यवस्था ध्वस्त हुई।
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
11 of 12
दोपहर में एक महिला मरीज को लेकर ट्रॉमा जा रही एंबुलेंस परिवर्तन चौक से आगे जाम में फंस गई। करीब आधे घंटे बाद पहुंचे सीओ ट्रैफिक लाइन जफर खां ने किसी तरह एंबुलेंस को बाहर निकलवाकर ट्रॉमा तक पहुंचाया।
दस घंटे जाम, एंबुलेंस फंसी, शिवपाल को भी नहीं मिला रास्ता
12 of 12
वहीं इस दौरान ट्रॉमा जाने वाली कई अन्य एंबुलेंस भी फंसी रहीं। सीओ ट्रैफिक लाइन जफर खां ने बताया डालीगंज पुल पर लगे कार्तिक मेले में आने वाले वाहनों की वजह से यहां पर रोजाना जाम की स्थिति रहती है।