लखनऊ में एक पब्लिक स्कूल की बस से डम्पर की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 12 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। गोमतीनगर में समता मूलक चौराहे के पास डम्पर और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल की बस में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हुए घायल। इलाज के लिए घायल स्कूली बच्चों को पुलिस ने लोहिया हॉस्पिटल भेजा। मौके से भाग रहे डम्पर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और डम्पर को भी कब्जे में ले लिया। जानकारी के मुताबिक 9 घायल बच्चों को आरएलएम में भर्ती करवाया गया है।