फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉन्ग साइड से आ रही बस व पिकअप में भीषण टक्कर, गड्ढे में घुसी बस, एक की मौत, 10 घायल

Mon, 03 Feb 2020 01:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
अयोध्या जिले की रुदौली कोतवाली अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर रौजागांव चीनी मिल के पास रविवार शाम करीब 4 बजे लखनऊ से बस्ती जा रही रोडवेज की बस व रॉन्ग साइड से आ रही पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज डिवाइडर पर चढ़ गई और उसका टायर फट गया, इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में चली गई।

हादसे में पिकअप व बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे में पिकअप चालक वाहन में बुरी तरह से फँस गया, मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने उसे निकालकर इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान अनस (23) पुत्र फतेह अली निवासी किदवई नगर कानपुर के रूप में हुई, वह पिकअप लेकर फैजाबाद से कानपुर जा रहा था।

वहीं, हादसे में बस में सवार 10 लोग घायल हो गए, इन सभी को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
घटना की सूचना मिलते ही विधायक रुदौली रामचंद्र यादव, एडीएम प्रशासन संतोष सिंह, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीओ धंर्मेन्द्र सिंह, कोतवाल विश्वनाथ यादव, नायब तहसीलदार रुदौली वीरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। सीओ अमर सिंह ने बताया कि बस के ड्राइवर ने बताया कि पिकअप रॉन्ग साइड से आ रही थी, इसके चलते हादसा हुआ। मृतक पिकअप चालक के परिजनों को सूचना देकर उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
हादसे के बाद मची चीख पुकार, मदद को दौड़े स्थानीय लोग
हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। यह देख स्थानीय लोग मदद को दौड़े व राहत कार्य शुरू किया व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की सहायता से सभी घायलों को इलाज के लिए भेजवाया गया। घायलों की पहचान प्रेमा (28) पत्नी विजय बहादुर निवासी मवई, विकास सिंह (30) पुत्र मनोज सिंह निवासी इनायतनगर अयोध्या, मनीराम (30) पुत्र राम कुमार निवासी मवई अयोध्या, संजय वर्मा (30) पुत्र राम नवाज निवासी दरियाबाद बाराबंकी, विनीता गुप्ता (28) पत्नी राजेश 28 वर्ष निवासी मवई, बस चालक गणेश प्रजापति (35) पुत्र मयाराम निवासी मुंडेरवा बस्ती, राम हुई (2) पुत्र राजेश निवासी मवई, बुधराम (35) पुत्र राम कुमार निवासी मवई अयोध्या व दो अज्ञात के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीएचसी में जमीन पर बिस्तर लगा किया गया इलाज
सीएचसी रुदौली में पर्याप्त संख्या में बेड न होने के कारण कुछ घायलों को जमीन पर बेड लगाकर लेटाया गया। मौके पर पर्याप्त संख्या में डॉक्टर न होने के कारण उन्हें अन्य जगह से बुलाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिजीत सिंह ने बताया कि तीन घायलों की हालत चिंताजनक है, सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें