फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस व ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत, दो की मौत, 18 जख्मी

Sun, 25 Jun 2017 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव के पास रविवार सुबह रोडवेज बस और ईंट लदी ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा बस चालक द्वारा ट्रैक्टर-टॉली को ओवरटेक करने के दौरान हुआ। दुर्घटना में मेरठ निवासी बस चालक सुरेश (50) और 40 वर्षीय अज्ञात यात्री की मौत हो गई। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 35 यात्री सवार थे।
विज्ञापन

2 of 6
घायल को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पास के सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आधा दर्जन से अधिक घायलों को ट्रॉमा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
एसओ इटौंजा अक्षय कुमार ने बताया कि शोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर मेरठ से लखनऊ आ रही थी। जबकि ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सिधौली सीतापुर से आ रही थी। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे इटौंजा के अर्जुनपुर गांव के पास ओवरटेक करने के दौरान बस ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॅाली से टकरा गई। हादसे में ट्रॉली सड़क पर ही पलट गई। जबकि बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में फंसे यात्रियों की चीखपुकार सुनकर जगे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में मेरठ निवासी बस चालक सुरेश (50) व 40 वर्षीय अज्ञात यात्री की मौत हो र्गई। जबकि 18 बस यात्री घायल हो गए।

4 of 6
हाईवे पर यातायात बाधित
हादसे के बाद ट्रॉली पर लदी ईंट सड़क पर बिखरने से एक घंटे यातायात बाधित रहा। एसओ ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से ईंट को किनारे कराया गया। साथी ही दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर पर सवार चालक सहित पांच लोग भाग निकले।
विज्ञापन

5 of 6
ये हुए घायल
मेरठ निवासी अवधेश कुमार, आजमगढ़ मो. अकबर, गोला गोकर्णनाथ लखीमपुर के आशीष तिवारी, बरेली के महेंद्र मिश्रा व चंद्रा मिश्रा, टनकपुर पीलीभीत के पंकज शर्मा, स्वाति शर्मा, नेवादा सुल्तानपुर के रोहित धुरिया, बीकेटी के हिमांशु त्रिपाठी, सुल्तानपुर के महेंद्र प्रताप सिंह, बिजनौर के चेतराम, टीकम सिंह और वंशिका घायल हो गए। इसके अलावा पांच अन्य लोगों को भी चोटें आई। जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धड़ल्ले से फर्राटा भरती हैं बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली
सीतापुर से लखनऊ के बीच बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से फर्राटा भरती हैं। ये ट्रैक्टर-ट्रॉली सीतापुर से ईंट लादकर भिठौली रेलवे क्रॉसिंग तक आती हैं। तेज रफ्तार, अनियंत्रित ड्राइविंग और चौराहे पर बेतरतीब पार्किंग के कारण अक्सर हादसे होते हैं। ट्रैक्टर चालक पुलिसकर्मियों की मुट्ठी गरम कर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें